News in Brief

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में इन दिनों बुरी खबरों का अंबार लगा हुआ है. कोरोना ने पहले ही लोगों का जीना दूभर किया हुआ है और अब ब्राजील से बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इस देश के मशहूर सिंगर की अचानक मौत हो गई और जिसने भी इस खबर को सुना वो अपने कानों पर यकीन नहीं कर पा रहा है.  इतनी कम उम्र में सिंगर की मौत ने फैंस को हिला कर रख दिया है. 

23 साल के सिंगर की मौत

ब्राजील के मशहूर सिंगर एमसी केविन (MC Kevin) ने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली हैं. होटल की पांचवीं मंजिल से गिरने के कारण केविन का निधन हो गया. वह अभी सिर्फ 23 साल के थे. केविन की मौत के बाद उनकी पत्नी लगातार पति के लिए पोस्ट कर रही हैं और अपना दुख जता रही हैं. 

पत्नी ने दी जानकारी

उनकी पत्नी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए केविन (MC Kevin) की मौत के बारे में कुछ बातें शेयर कीं. केविन ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के एक होटल में रुके हुए थे. अब पुलिस भी घटना से हैरान है. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इसकी जांच में जुटी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल में केविन का कमरा 11वीं मंजिल पर था.

5वीं मंजिल से नीचे गिरे थे केविन

कहा जा रहा है कि इस होटल की पांचवीं मंजिल पर उनके कुछ दोस्त भी रुके हुए थे. सिंगर अपने दोस्तों से मिलने के लिए उनके कमरे पर पहुंचे थे. वह होटल की बालकनी में खड़े हुए थे, जहां से वह अचानक नीचे गिर पडे़. केविन (MC Kevin) को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दो हफ्ते पहले हुई थी शादी

गौरतलब है कि एमसी केविन  (MC Kevin) ने 2 सप्ताह पहले ही गर्लफ्रेंड डिओलेने बेजेरा से शादी की थी, जो पेशे से एक क्रिमिनल लॉयर हैं. डिओलेने ने अब इंस्टाग्राम पर केविन के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है. इस तस्वीर में केविन को डिओलेने के सामने अपने घुटनों  पर बैठे देखा सकता है.

यह भी पढ़ें- कोरोना से जूझ रहीं रुबीना दिलैक को सताने लगी पति की याद, लिखा इमोशनल पोस्ट

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें