News in Brief

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पिछले चार दिनों से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. वहीं 26 जनवरी, 2026 यानी रिपब्लिक डे को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी छलांग लगाई और तगड़ी कमाई कर ली है. सनी देओल-वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 4 दिनों में भारत में 177 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 239.2 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. लेकिन रिपब्लिक डे पर भी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. 53वें दिन भी ‘धुरंधर’ के शो की टिकट काफी मात्रा में बेची जा रही हैं. वहीं फिल्म ने रिकॉर्ड बनाते हुए रिपब्लिक डे पर 1000 करोड़ की कमाई कर इंडिया ग्रॉस क्लब में अपनी जगह बना ली है. 

‘बॉर्डर 2’ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस को ट्रैक करने वाली सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म की तफ्तार धीमी हो गई. दूसरे दिन फिल्म ने महज 36 करोड़ का बिजनेस किया, तो वहीं रीलीज के तीसरे दिन फिल्म की कलेक्शन 54 करोड़ रहा. बात करें 26 जनवरी के दिन के कलेक्शन की तो, फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 180 करोड़ तक पहुंच गया है.  

‘धुरंधर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड 
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और अब तक सिनेमाघरों में कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का नेट कलेक्शन 835 करोड़ रहा है, तो वहीं रिलीज के 53वें दिन फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई कर इंडिया ग्रॉस क्लब में अपनी जगह बना ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 1294 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. धुरंधर ने ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा द रूल’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source