News in Brief

Rashmika Vijay Wedding Venue Detail: साल 2026 जहां एक ओर कई फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर ढाबा बोलने वाली हैं तो ये नया साल दो लव बर्ड्स की जिंदगी के नए सफर की शुरुआत भी करेगा. रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा की इस साल अक्टूबर में सगाई की खबरें खूब आईं. हालांकि दोनों ने ना तो अपने रिश्ते और ना ही सगाई की खबरों पर कुछ रिएक्ट किया. इस बीच नए साल में दोनों की शादी की सुगबुगाहट तो काफी वक्त से हो रही थी. ऐसे में नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये कपल फरवरी में शादी के बंधन में बंध जाएगा. यहां तक कि शादी कब और कहां कर रहा है ये भी डिटेल लीक हो गई है.

उदयपुर में करेंगे शादी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत झीलों के शहर उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेगा. कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी के वेन्यू के लिए हैरिटेज प्रॉपर्टी को फाइनल कर दिया है. सगाई की तरह ही ये दोनों अपनी शादी काफी इंटीमेट रखेंगे. जिसमें परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

हैदराबाद में देंगे पार्टी

उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग के बाद ये सितारे हैदराबाद आते ही फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के लिए ग्रैंड पार्टी होस्ट कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 3 अक्टूबर को हैदराबाद में सगाई की.थी. वो भी ‘दसरा’ फिल्म रिलीज होने के ठीक एक दिन बाद. लेकिन, दोनों में से किसी ने भी इस बात का पब्लिक अनाउंसमेंट नहीं किया. बल्कि सगाई को अभी तक सीक्रेट रखा है. यहां तक कि ‘द गर्लफ्रेंड’ फिल्म के एक इवेंट के दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था. जिसमें दोनों एक दूसरे से काफी क्लोज होकर बात कर रहे थे. इस वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था. यहां तक कि सगाई की खबरों के बाद दोनों की हाथ की रिंग भी काफी लाइमलाइट में रही थी.

2 घंटा 43 मिनट की वो फ्लॉप फिल्म, जिसने महज 36 घंटे में OTT पर मचाया ऐसा तांडव, बनीं नंबर 1,क्रेज ऐसा..लोग बार-बार देख रहे ये मूवी

इन फिल्मों में आए साथ नजर

रश्मिका और विजय देवरकोंडा ने कई हिट फिल्में दी हैं. जिसमें 2018 में आई ‘गीता गोविंदम’, 2019 में आई ‘डियर कॉमरेड’. वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका आखिरी बार स्क्रीन पर ‘थामा’ में नजर आई थीं. जबकि विजय ‘किंगडम’ में नजर आए थे.