Diljit Dosanjh Dont Have Money To watch Border: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. इस फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और बजट निकालने के काफी करीब पहुंच गई है. इस मूवी सनी के अलावा वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ हैं. हाल ही में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत ने बताया कि एक वक्त ऐसा था कि उनके पास ‘बॉर्डर’ फिल्म देखने के पैसे भी नहीं थे.
थिएटर में देखने के नहीं थे पैसे
जे पी दत्ता की ‘बॉर्डर’ 1997 में आई थी. जिसका दूसरा पार्ट 23 जनवरी को रिलीज हुआ. इस मूवी में दिलजीत एयर फोर्स ऑफिसर निर्मल जीत सिंह का रोल निभा रहे हैं. हाल ही में पुरानी ‘बॉर्डर’ के बारे में बात करते हुए एक्टर ने ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर आप शॉक्ड हो जाएंगे. दिलजीत ने कहा- ‘शोर बहुत था उस वक्त कि बॉर्डर आई है. मतलब पूरे देश में शोर था कि बॉर्डर आई है. तब घरवाले ऐसे थिएटर में जाने भी नहीं देते थे. हमारे पास कोई ऐसे पैसे भी नहीं थे कि हम थिएटर में देखें. मैंने फिर टीवी पर देखी थी जब बॉर्डर आई थी.’
टीवी पर आने का कर रहे थे इंतजार
एक्टर ने कहा कि ‘हम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि कब ये आएगी और हम टीवी पर देखेंगे. दो-तीन पर बार देखी थी हमने बॉर्डर. क्योंकि ये एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर लगता है कि हमारे देश की मूवी है. मुझे याद है हमारे मोहल्ले में एक बंदा इस फिल्म को देखकर आया था. उसने बताया था कि बहुत लोग इसे एन्जॉय कर रहे थे. थिएटर में इस फिल्म का माहौल कमाल का था. उसकी बातें सुनकर मैं बहुत एक्साइटेड हो गया था कि जब भी ये टीवी पर आएगी तो मैं जरूर देखूंगा.’
तो क्या जानबूझकर ममूटी ने कर दी कबीर बेदी की बेइज्जती? आखिर क्या है पूरा मामला
नहीं हूं इस का हिस्सा बनने लायक
एक्टर ने कहा- ‘अभी जो मेरी फीलिंग है ना कि जो भगवान दे रहा है वो मैं ले रहा हूं. मैं अपने आपको लायक नहीं समझता कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनूं. लेकिन, जो भी भगवान दे रहा है उसका शुक्र है.’ आपको बता दें, ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही धमाल मचा रही है. इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है.
