हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने फिर से वापसी कर ली है. अगर आपने अब तक इस खबर को नहीं सुना है तो, प्राइम वीडियो ने हाल ही में पॉपुलर वीडियो गेम सीरीज ‘टॉम रैडर’ का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है. इस लुक में ‘लारा क्रॉफ्ट’ के किरदार में निक जोनस के भाई जो जोनस की एक्स वाइफ सोफी टर्नर दमदार लुक में नजर आ रही हैं. इस लाइव एक्शन शो से पहले एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग का कमाल ग्लोबली पॉपुलर सीरीज Game of Thrones में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आई थीं.
सोफी ने दिखाया ‘लारा क्रॉफ्ट’ लुक
सीरीज Game of Thrones की एक्ट्रेस सोफी टर्नर से पहले इस गेमिंग सीरीज में ‘लारा क्रॉफ्ट’ के किरदार में एक्ट्रेस एंजेलिना जोली और अलिसिया विकंदर नजर आ चुकी हैं. प्राइम वीडियो ने नई ‘लारा क्रॉफ्ट’ की तस्वीर अपने ऑफिशियल हैंडल पर आज 16 जनवरी को शेयर की है, जिसमें सोफी ‘लारा क्रॉफ्ट’ के किरदार में ड्रेसअप नजर आ रही हैं. इस फोटो में एक्ट्रेस ग्रीन कलर के स्पोर्ट टॉप के साथ ब्राउन शॉर्ट्स को कैरी किए हुए हैं और लाल चश्में के साथ उन्होंने किलर लुक में पोज दिया है. जो लोग इस गेमिंग के बारे में जानते हैं वो सोफी के इस लुक को लारा क्रॉफ्ट से जोड़ पा रहे होंगे.

सोफी टर्नर पर्सनल लाइफ
सोफी टर्नर सालों डेटिंग के बाद सिंगर जो जोनस के साथ साल 2019 में शादी की थी. इस शादी से दोनों को एक बच्चा भी है. सोफी और जो जोनस को म्यूजिक इंडस्ट्री का पावर कपल मना जाता था और वो आए दिन निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के साथ फोटो शेयर करते. लेकिन ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2023 में दोनों ने तलाक लेकर अपने बच्चे की साथ में देखरेख करने का फैसला लिया.
