Prabhas The Raja Saab Sequel Confirmed: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ आज 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और बोमन ईरानी भी नजर आए हैं. प्रभास के जिन फैंस ने इस फिल्म को थिएटर में देखी, उन्हें आज एक बड़ा सरप्राइज मिला. इस सरप्राइज ने फैंस की काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी. दरअसल, फिल्म की एंडिंग के साथ ही इसके सीक्वल का भी खुलासा हो गया.
‘द राजा साब’ के सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा
‘द राजा साब’ के आखिर में फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ, जिसने फैंस के चेहरे पर जबरदस्त खुशी ला दी. फिल्म के एंड क्रेडिट्स में बताया गया कि डायरेक्टर मारुति ‘द राजा साब 2’ भी लेकर आएंगे. इसके अलावा, फिल्म के सीक्वल का नाम भी मेकर्स ने रिवील कर दिया है. हालांकि अभी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है.
सीक्वल के लिए फैंस एक्साइटेड
ऐसे में एक्टर प्रभास के फैंस ‘द राजा साब’ के सीक्वल ‘सर्कस 1935’ के लिए काफी एक्साइटेड है. हालांकि इस फिल्म का सीक्वल कब आएगा, इसको लेकर अभी मेकर्स की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है. मारुति के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द राजा साब’ का म्यूजिक थमन एस ने तैयार किया है. बता दें कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ को 400 से 450 करोड़ के बजट में बनाया गया है. अब देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को टक्कर दे पाएगी या नहीं.
‘बिल्कुल अलग होगा सीक्वल’
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर मारुति ने इस साल की शुरुआत में इस फिल्म के सीक्वल के बारे में बात की थी और बताया था कि फिल्म ‘द राजा साब’ पार्ट 1 का सीधा सीक्वल नहीं होगा. एक मीडिया रिपोर्ट में उन्होंने कहा था ‘हम द राजा साब पार्ट 2 के लिए लीड तैयार कर रहे हैं, लेकिन ये उसी कहानी का सीक्वल नहीं होगा. इसकी कहानी बिल्कुल अलग होगी और सेटअप भी नया होगा. फिल्म हॉरर जॉनर में ही होगी, लेकिन हम इसे अगले लेवल पर ले जाने के प्लान कर रहे हैं और स्क्रिप्ट कुछ ऐसी होगी, जिसे हॉरर जॉनर में किसी ने नहीं छुआ होगा. लेकिन अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी.’
