Baahubali The Epic OTT Release: साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और 2017 में आई ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर बनाई गई ‘बाहुबली द एपिक’ बीते अक्टूबर में सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई थी. अब 55 दिन बाद साउथ सुपरस्टार प्रभास और एसएस राजामौली की फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. मेकर्स बाहुबली के फैंस को क्रिसमस पर धमाकेदार तोहफा देने वाले हैं.
इस दिन फिल्म होगी स्ट्रीम
हालांकि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर ‘बाहुबली द एपिक’ की रिलीज को लेकर घोषणा नहीं की है, लेकिन ऐप पर इस फिल्म की लिस्टिंग हो गई है. इससे पता चलता है कि यह फिल्म इसी गुरुवार यानी 25 दिसंबर 2025 को स्ट्रीम होगी.
इतना है फिल्म का रनटाइम
फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली ने अपनी दो बंपर ब्लॉकबस्टर फिल्मों को मिलाकर ‘बाहुबली द एपिक’ 31 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में री-रिलीज की थी. इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 43 मिनट है. फिल्म की कहानी में अपने पिता के साथ हुए धोखे के बरसों बाद एक योद्धा माहिष्मती का सिंहासन वापस पाने के लिए लड़ता है. फिल्म के आखिर में एक नई एनिमेटेड फिल्म ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ का ऐलान किया गया है, जिसे ईशान शुक्ला डायरेक्ट कर रहे हैं.
दुनियाभर में इतना किया था कलेक्शन
वहीं ‘बाहुबली द एपिक’ में साउथ सुपरस्टार प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और नासिर जैसे सितारे नजर आएंगे. इस फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक फिल्म ने री-रिलीज में दुनियाभर में 51.72 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं इस फिल्म के पहले पार्ट ‘बाहुबली’ ने दुनियाभर में 650 करोड़ और ‘बाहुबली 2’ ने 1788 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
बाहुबली फैंस के लिए बेहद खास
बाहुबली के जो फैंस ‘बाहुबली द एपिक’ को थिएटर में नहीं देख पाए थे वो अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते है. बाहुबली के फैंस एक बार फिर उसी जोश और इमोशन के साथ फिल्म देख सकते है. उन्हें एक बार फिर मजा आ जाएगा. क्रिसमस पर महिष्मती का ये सफर ओटीटी पर एक बड़ा सेलिब्रेशन बनने वाले है.
