News in Brief

Ahan Shetty on Border 2: मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म में चार बहादुर सैनिकों की कहानी को दिखाया गया, जिसमें अहान शेट्टी भी शामिल हैं. एक्टर ने फिल्म में नौसेना के ऑफिसर का रोल प्ले किया है, लेकिन उनके लिए फिल्म की शूटिंग करना बहुत चुनौतीपूर्ण रहा, क्योंकि उनके पिता भी फिल्म के पहले पार्ट ‘बॉर्डर’ का हिस्सा रहे थे. इस बारे में बात करते हुए हाल ही में अभिनेता ने पिता सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग न कर पाने और पिता की विरासत को आगे ले जाने जैसे मुद्दों पर बात की.

‘पापा के साथ शूटिंग न कर पाने का अफसोस’
‘बॉर्डर-2’ के रिलीज के बाद एक इंटरव्यू में पिता के साथ शूटिंग न कर पाने पर अफसोस जताते हुए अभिनेता ने कहा ‘वह आखिरी सीन जो फिल्म में था, दुर्भाग्य से हम उसे साथ में शूट नहीं कर पाए. मैं उनके साथ शूट करना चाहता था, लेकिन वे फिल्म बॉर्डर का हिस्सा थे और मैं बॉर्डर-2 का. मुझे पहले से पता था कि फिल्म के बाद हमारी तुलना की जाएगी और मुझे वह खास सीन भी करना था जो उन्होंने पहली फिल्म में किया था.’

दूसरी बार मां बनने जा रहीं सोनम कपूर, गोद भराई में लगा बॉलीवुड स्टार्स का तांता, करीना का दिखा रॉयल लुक, साड़ी पहन खुशी ने लूटी लाइमलाइट, PHOTO 

Add Zee News as a Preferred Source

‘ये सोचकर ही घबरा गया था कि…’
उन्होंने कहा ‘पहले मैं ये सोचकर ही घबरा गया था कि मैं कर पाऊंगा या नहीं और मुझे ये भी महसूस हो रहा था कि तुलना भी जरूर की जाएगी, लेकिन इसके साथ-साथ मुझे एहसास था कि मुझे ही अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाना है और डरने का कोई फायदा नहीं है. इसलिए मैं पूरी कोशिश करता हूं कि ये बातें मेरे दिमाग पर हावी न हो, मुझ पर कोई दबाव न बने. क्योंकि अगर मैं ऐसा करता हूं, तो मेरी परफॉर्मेंस पर इसका असर दिखेगा और ये किरदार के साथ भी गलत होगा. मैंने सिर्फ किरदार को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाने की कोशिश की.’

5 मिनट 39 सेकंड का वो मोस्ट रोमांटिक गाना, हसीना की अदाओं पर फिसला लोगों का दिल, 32 साल बाद भी हर किसी को कर देता मदहोश

‘फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से साफ’
अभिनेता ने आगे कहा ‘फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से साफ है कि लोगों ने मुझे पसंद किया और मेरे काम को भी सराहा है. यह मेरे लिए खुशी की बात है.’ फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होते ही अहान शेट्टी और सुनील शेट्टी के बीच तुलना होने लगी थी, लेकिन अहान ने अपने पिता के सपोर्ट से साबित कर दिया कि उनके अंदर भी प्रतिभा कूट-कूटकर भरी है. (एजेंसी)