News in Brief

Toxic Actor Yash: साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘केजीएफ’ के बाद से यश को दुनिया रॉकिंग स्टार के नाम से जानती है. वो लोगों के दिलों में बस गए हैं. हर किसी को यश की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है. लंबे समय के बाद वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. यश के बर्थडे पर फिल्म का टीजर मेकर्स जारी करने वाले हैं. 8 जनवरी को सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर फिल्म का टीजर सामने आएगा. इसी बीच यश ने एक ऐसी खबर शेयर की है, जो उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है. 

यश ने फैंस को दिया झटका 
दरअसल, यश ने फैंस को बताया कि इस बार जन्मदिन के मौके पर वो अपने फैंस से नहीं मिल पाएंगे. क्योंकि वो ‘टॉक्सिक’ को तय समय पर रिलीज करना चाहते हैं और वो इसी फिल्म में बिजी हैं. यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी और लिखा ‘मेरे प्यारे फैंस, मैं इस बात को समझता हूं कि आप बीते कुछ सालों से मुझसे मिलना चाह रहे हैं, आप मेरा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यकीन मानिए मैं भी आप सभी से मिलने के लिए काफी बेताब और एक्साइटेड हूं.’

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

पोस्ट में यश ने आगे लिखा ‘मैं सच मैं चाहता हूं कि इस बार जन्मदिन के मौके पर आप सबसे मिलूं, लेकिन मैं फिल्म का काम खत्म करने में बिजी चल रहा हूं, ताकि मैं 19 मार्च को फिल्म रिलीज कर सकूं. इसलिए मैं आप सभी से व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिल पाऊंगा. लेकिन मैं वादा करता हूं कि बहुत जल्द मिलेंगे. इस बीच आप लोगों की तरफ से भेजे गए मैसेज और प्यार को मैं संजो कर रखूंगा.’

8 जनवरी की सुबह 10:10 पर होगा बड़ा धमाका, यश के बर्थडे से पहले फैंस को मिला सरप्राइज, ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर यश का होगा रणवीर सिंह के साथ क्लैश
बता दें कि यश की इस पोस्ट में उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है. हालांकि, दूसरी तरफ फैंस एक्साइटेड भी हैं. क्योंकि यश इन दिनों ‘टॉक्सिक’ की तैयारी में जुटे हुए हैं और इस फिल्म का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. कल यानी 8 जनवरी को फिल्म का टीजर फैंस के लिए जारी हो जाएगा. इसके लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में तारा सुतारिया और नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी. यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर 19 मार्च 2026 को रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट के साथ क्लैश करने वाली है. अब देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का चलेगा.