
)
Actress Confirms Relationship With Co-Star: ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ सीरीज से अपनी पहचान बनाने वाली कीर्ति कुल्हारी ने नए साल के मौके पर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने अपने को-स्टार राजीव सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब दोनों ने खुद मुहर लगा दी है. न्यू ईयर के मौके पर दोनों ने इंस्टाग्राम पर साथ में अपनी खूबसूरत और रोमांटिक केमिस्ट्री वाली तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश नजर आए.
इन तस्वीरों के साथ दोनों ने नया साल भी सेलिब्रेट किया और अपने प्यार को खुलकर सामने रखा. न्यू ईयर 2026 पर शेयर की गई इन तस्वीरों में कीर्ति और राजीव एक दूसरे के साथ बेहद कंफर्टेबल और खुश दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने कैप्शन में लिखा, ‘एक तस्वीर जो हजार शब्दों के बराबर होती है… #happynewyear happy2026 everyone’. इस पोस्ट के आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. सीरीज में सिद्धि का किरदार निभाने वाली मानवी गगरू ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘Happy new year lovelies’.
को-स्टार को डेट कर रहीं कीर्ति कुल्हारी
फैंस के लिए ये खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं थी. फैंस ने इस रिश्ते को लेकर मजेदार और प्यार भरे कमेंट किए. किसी ने लिखा कि दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं, तो किसी ने सीरीज के किरदारों को जोड़ते हुए मजाक किया. एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो सिद्धि का पति था ना’, वहीं दूसरे ने लिखा, ‘अंजना और मिहिर पैरेलल यूनिवर्स में’. कई लोगों ने इसे शो से जोड़कर मजेदार अंदाज में लिया और दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. कीर्ति और राजीव के रिश्ते की चर्चाएं नवंबर 2025 में शुरू हो गई थीं.
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘धुरंधर’ का सैलाब, 28 दिन में तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, पिछले 3 दिनों के मुकाबले 5 करोड़ ज्यादा की कमाई
2025 से कर रहे एक दूसरे को डेट
फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों के पोस्ट और कमेंट्स में एक खास बॉन्ड नोटिस किया था. नवंबर में कीर्ति ने राजीव के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे उनके कंधे पर सिर रखे नजर आईं. इससे पहले दिवाली के मौके पर भी कीर्ति ने राजीव के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे उनके काफी करीब नजर आई थीं. उस पोस्ट पर उन्होंने लिखा था, ‘Happy Diwali love’ और साथ में हार्ट इमोजी भी लगाया था. वहीं एक इंस्टाग्राम स्टोरी में दोनों को हाथ पकड़े हुए भी देखा गया था.
2016 में शादी और 2021 में तलाक
जब कीर्ति राजीव को ट्रैवल के लिए विदा कर रही थीं. इन सभी पलों ने फैंस को इशारा दे दिया था कि कुछ खास जरूर है. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें 2016 में कीर्ति कुल्हारी ने एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी, लेकिन 5 साल बाद यानी 2021 में दोनों का तलाक हो गया. उस वक्त कीर्ति ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वे इस फैसले के बाद इमोशनली काफी स्ट्रांग हो चुकी है और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं. अब राजीव के साथ अपने रिश्ते को लेकर वे काफी खुश हैं.
