)
2026 Upcoming Horror Comedy Film: हम यहां साउथ सुपरस्टार प्रभास की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म ‘द राजा साब’ की बात कर रहे हैं, जिसको लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. मेकर्स ने इसकी रिलीज से पहले फिल्म का एक और नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें प्रभास मशाल थामे नजर आ रहे हैं. ये पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
पोस्टर ने फिल्म के माहौल और कहानी को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है. मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसके बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी और जीआईएफ शेयर कर खुशी जताई. हाल ही में फिल्म का ‘नाचे नाचे’ गाना भी रिलीज किया गया था, जो एक बॉलीवुड गाने का रीमिक्स वर्जन है, जिसको म्यूजिक लवर्स का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला.
400 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म
इतना ही नहीं, ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड भी करने लगा. एक प्रमोशनल वीडियो में डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने मजाकिया अंदाज में प्रभास को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि फिल्म में बड़ा सेट है, तीन हीरोइन हैं, गाने हैं, दादी का किरदार है और बजट करीब 400 करोड़ रुपये का है. उन्होंने ये भी बताया कि प्रभास ने इस फिल्म को सिर्फ 40 दिनों में पूरा कर लिया. वहीं, इसके बजट की तुलना ‘RRR’, ‘वॉर 2’ और ‘सिकंदर’ से हो रही है.
TGIKS Fees: एक एपिसोड के कपिल शर्मा 5 Cr, तो सुनील ग्रोवर चार्ज कर रहे 10 Cr फीस? कृष्णा अभिषेक को मिल रहे सबसे कम पैसे
सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किए कुछ बदलाव
इस बीच फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड से जुड़ी खबरें भी सामने आई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने फिल्म में दो बड़े बदलाव करने को कहा. एक सीन में फर्श पर बहते खून को लेकर आपत्ति जताई गई थी, जिसे बाद में ब्लैक एंड व्हाइट में बदल दिया गया. इसके अलावा एक सीन, जिसमें एक किरदार का सिर काटा जाता है, उसे चार सेकंड छोटा किया गया है. बदलाव के बाद फिल्म को यू.ए. 16+ सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म की लंबाई 189 मिनट यानी करीब 3 घंटे 9 मिनट है.
कई भाषा में 9 जनवरी को होगी रिलीज
‘द राजा साब’ को मारुति ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट ने किया है. इसमें प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी जैसे शानदार कलाकारों की टोली नजर आएगी. ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में पैन इंडिया रिलीज होगी. प्री-रिलीज इवेंट में मारुति ने प्रभास के फैंस को भरोसा दिलाया था कि फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरेगी.
