News in Brief

Rimi Sen Becomes Real State Agent: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन, जिनका असली नाम शुभमित्रा सेन है, उन्होंने करियर के पीक पर एक्टिंग छोड़ दी.  2000 के बाद बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने वाली कई हसीनाएं ऐसी रहीं, जिन्होंने मेहनत के दम पर नाम तो कमा लिया लेकिन उस नाम को कायम नहीं रख पायी. धूम अदाकारा रिमी सेन भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन फिर भी इंडस्ट्री से बाहर हो गईं. क्या आप जानते हैं एक वक्त की बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन इन दिनों कहां हैं और क्या कर रही हैं ?

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है. रिपोर्ट्स,  बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन इन दिनों दुबई में हैं और रियल स्टेट एजेंट के रूप में काम कर रही हैं. दरअसल, रिमी सेन को एक वक्त फिल्में मिलना बंद हो गईं, जिसके बाद उन्होंने दुबई जाने का फैसला लिया. उन्होंने दुबई जाकर रियल स्टेट में हाथ आजमाया और आज वहां का जाना-पहचाना नाम बन गई हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिमी सेन का वीडियो 

Add Zee News as a Preferred Source

वायरल होते इस वीडियो में रिमी सेन बिलकुल पहचान में भी नहीं आ रही थीं. इसके बाद जब रिमी सेन ने खुद इस बात की पुष्टि की कि वायरल वीडियो उनका ही है तब जाकर लोगों को पता चला कि वो दुबई में रियल स्टेट एजेंट बन चुकी हैं. रिमी के अनुसार, उन्हें दुबई में काम करने में खूब मजा आ रहा है क्योंकि वहां की पॉलिसीज भारत से बेहतर हैं और हर कोई अपना काम ईमानदारी से कर रहा है.

ये भी पढ़ें: हत्या कर घर में दफनाया और कब्र पर उगाया धनिया…फिर उसी की बनाई ‘चटनी’, ये कहानी देख उड़ जाएगी कई रातों की नींद

बता दें कि रिमी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और विज्ञापनों से की थी. उन्होंने 2003 में फिल्म ‘हंगामा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और जल्द ही ‘धूम’, ‘गोलमाल’, ‘फिर हेरा फेरी’, और ‘क्योंकि’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी. अपनी खूबसूरती और कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर रिमी ने 2000 के दशक में दर्शकों का दिल जीता. 2015 में वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में नजर आई थीं. अभिनेत्री रिमी सेन ने अपने करियर में कई हैरान कर देने वाले फैसले लिए. ऐसा ही एक किस्सा उनकी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में भागीदारी से जुड़ा है, जहां उन्होंने साबित कर दिया कि वह बाकी कंटेस्टेंट्स से बिल्कुल अलग हैं.

बिग बॉस में खूब बटोरी थी सुर्खियां 

जहां बिग बॉस के घर में हर कंटेस्टेंट जीतने और फेम के लिए संघर्ष कर रहा था, वहीं रिमी सेन सिर्फ घर से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ रही थीं. उनकी यह उदासीनता न केवल घर के बाकी सदस्यों के लिए बल्कि खुद शो के होस्ट सलमान खान के लिए भी एक बड़ा सवाल था.

ये भी पढ़ें: OTT Release: इस हफ्ते लगेगा रोमांस, थ्रिलर और स्पेस ड्रामा का तड़का, घर बैठे लें इन फिल्मों और सीरीज का मजा; OTT पर होगा धमाका

एक टास्क के दौरान, उन्होंने घर के नियमों का उल्लंघन किया और साफ-साफ कह दिया कि उन्हें यह गेम पसंद नहीं है. उन्होंने खुले तौर पर यह भी कह दिया था कि वह यहां पैसों के लिए नहीं आई हैं बल्कि उनके पास पहले से ही बहुत पैसा है. उनका यह बयान रातोंरात वायरल हो गया और उन्हें दर्शकों से बहुत आलोचना मिली. लेकिन रिमी सेन ने इसकी परवाह नहीं की.

यह उनका एकमात्र बड़ा टीवी अपीयरेंस था, लेकिन शो में उनके एटिट्यूड और बयानबाजी ने खूब सुर्खियां बटोरीं. रिमी सेन को शो की सबसे ‘इरिटेटिंग’ और ‘कुछ न करने वाली’ कंटेस्टेंट माना गया, जिससे घरवाले परेशान रहे. यहां तक कि होस्ट सलमान खान ने कई बार उनकी क्लास लगाई.