
Bollywood Famous Director: बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक डारेक्टर मिले, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त इतिहास रचा हो, लेकिन अवॉर्ड्स की दुनिया में उनकी झोली अब भी खाली है. आज हम जिस डायरेक्टर की बात कर रहे हैं उसने 7 हिट और 4 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है. इस फिल्ममेकर ने हाल ही में मजाक-मजाक में अपने दिल का दर्द बयां किया. उनकी एक लाइन ने फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे अवॉर्ड सिस्टर पर सवाल खड़े कर दिए है. उन्होंने कहा कि इतने सालों और दर्जनों फिल्में करने के बावजूद अवॉर्ड्स से उनका कोई खास रिश्ता नहीं रहा. चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये एक्टर?
फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी
दरअसल, हम बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर रोहित शेट्टी की बात कर रहे हैं. रोहित शेट्टी ने हाल ही में अवॉर्ड्स को लेकर एक दिलचस्प और बेबाक बयान शेयर किया. गोलमाल फ्रेंचाइजी से लेकर सिंघम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले इस डायरेक्टर को आज तक किसी बड़े अवॉर्ड से नवाजा नहीं गया हैं. इस बात को लेकर उन्होंने खुद ही मजाकिया अंदाज में स्वीकार किया. रोहित शेट्टी ने खुलासा करते हुए कहा कि अपनी 17 फिल्मों के बावजूद उन्हें अब तक एक भी अवॉर्ड नहीं मिला. इंडियन नेशनल सिने एकेडमी की प्रेस मीट मे डायरेक्टर ने खुद पर तंज कसते हुए कहा ‘मेरे और अवॉर्ड्स का दूर-दूर तक कोई रिश्ता-नाता नहीं है. 17 फिल्में हो गई हैं. मैं वहां सिर्फ होस्टिंग के लिए जाता हूं.’
हिंदी सिनेमा पर शेट्टी ने कही ये बात
रोहित शेट्टी ने आगे कहा कि ‘किसी भी फिल्म की सक्सेस का दुख पॉइंट यह है कि चाहे वह कितनी भी बड़ी हिट क्यों ना हो, ऑडियंस कभी 4 करोड़ से ज्यादा नहीं होती. इसके पीछे की वजह भी लैंग्वेज बैरियर है. इसके अलावा हमें बॉलीवुड, टॉलीवुड या कॉलीवुड कहने पर ज्यादा प्राउड नहीं होना चाहिए, हमें हिंदी सिनेमा के तौर पर पहचाना जाना चाहिए. इंडियन सिनेमा या तेलुगू सिनेमा.’
सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल
इस प्रेस मीट में रोहिट शेट्टी के साथ कई बड़ी नामचीन हस्तियां मौजूद थीं. जिनमें आनंद एल. राय, दिल राजू, लक्ष्मी रांचू, मनोज तिवारी और खुशबू शामिल थे. अब सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोगों ने इसे उनकी सादगी और ईमानदारी से भरा नजरिया बताया.

