Aditi Govitrikar Opens Up: साल 2002 में फिल्म ‘सोच’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अदिति गोवित्रिकर इन दिनों चर्चा में हैं. वहीं, साल 2001 में अदिति ने मिसेज वर्ल्ड का भी खिताब जीता था. हाल ही में अदिति ने एक इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में उनका काफी दिल दुखा है. दरअसल, साल 2001 में ही मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स बनने वाली लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा को ज्यादा शोहरत और मौके मिले. लेकिन वहीं अदिति के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ.
अदिति ने उन एक्सपीरिएंस का जिक्र किया जिन्होंने उन्हें जीवनभर का ट्रॉमा दिया. उन्होंने कहा, ‘एक बार तो उनके पिता के ही एक दोस्त ने उनके संग घटिया हरकत की थी. अदिति ने बताया,’ईमानदारी से बताऊं तो, अगर आप मुझसे सुरक्षा के लिहाज से पूछें, तो मुझे असल में पनवेल में ज्यादा परेशान करने वाली घटनाओं का सामना करना पड़ा. मुझे वहां बहुत बुरे अनुभव हुए और उन्हें समझने में भी मुझे बहुत लंबा समय लगा.’
पिता के दोस्त ने की गंदी हरकत
अदिति ने बताया कि वो मुश्किल से छह या सात साल की थीं, जब उनके पिता के दोस्त ने भी उनके साथ घटिया हरकत की थी.बाद में, जब वो अपनी पढ़ाई के लिए मुंबई जाने लगीं तो एक लड़की के तौर पर सुरक्षा की चिंता का विषय बन गई. वो कहती हैं,’मैं 12वीं क्लास में अग्रवाल क्लासेस के लिए दादर आती थी. उस समय, लोकल ट्रेनें मेरे लिए ऑप्शन नहीं थीं, इसलिए मैं बस से सफर करती थी. मैंने ये सब किया है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट आपको जीना सिखाता है.’
‘म्याऊं’ कहकर चिढ़ाते थे लड़के
अदिति ने कहा कि कम उम्र में ऐसे माहौल में बचाव के तरीके ढूंढने पड़ते हैं. उन्होंने कहा,’मेरे पास दोनों तरफ बहुत बड़े बैग होते थे.अंदर, में,हार्डबोर्ड की किताबे रखती थी उन्हें ढाल की तरह पकड़ती थी.ये मेरी सुरक्षा थी.अगर मुझे सीट मिल जाती थी, तो मैं दोनों तरफ एक-एक बैग रख देती थी, ताकि कोई मुझे छू न सके.’
अदिति ने कहा,’मेरे मामले में, एक घटना में परिवार का एक जाना-पहचाना आदमी था. मैं तब छोटी थी.ऐसे में एक दिन बाजार में हुई एक और घटना ने मुझे हिलाकर रख दिया था.मैं इतनी छोटी थी कि पूरी तरह से समझ नहीं पाई कि क्या हुआ था. आपको बस ऐसा लगता है कि आपका अपमान हुआ है. गलत हुआ है. वो एहसास भयानक होता है और ये कभी ठीक नहीं होता.’ साथ ही उन्होंने कहा कि बचपन में उनकी आंखों की वजह से लड़के उन्हें म्याऊ कहकर बुलाते थे.’
