News in Brief

Geeta Kapoor on Intimacy: 52 साल की मशहूर कोरियोग्राफर ने कुछ दिन पहले इंटीमेसी को लेकर बयान दिया था. जो काफी वायरल हुआ था. इन्होंने इंटीमेसी और सेल्फ अवेयरनेस को लेकर बयान दिया था जिस पर कुछ वक्त पहले हंगामा हुआ था. अब इस मशहूर हस्ती ने अपने इसी बयान पर सफाई दी है. ये हसीना 52 साल की है और अभी तक शादी नहीं की है.

बिना शादी के इंटीमेट नहीं हो सकतीं…

हिंदी रश से बात करते हुए इस नामचीन सितारे ने अपने इंटीमेसी पर दिए गए बयान पर सफाई दी. ये हसीना कोरियोग्राफर गीता कपूर हैं. जिन्हें लोग गीता मां भी कहते हैं. गीता ने कहा कि ‘उन्होंने जो बयान दिया था वो उस पर अभी भी कायम हैं. इनका मानना है कि सिर्फ इसलिए कि लोग उन्हें गीता मां कहते हैं तो ये जरूरी नहीं कि उनकी कोई निजी लाइफ नहीं हो सकती या फिर वो किसी के साथ बिना शादी के इंटीमेट नहीं हो सकतीं.’

Add Zee News as a Preferred Source

फीलिंग्स हर किसी की होती है…

गीता ने आगे कहा- ‘मैं ये कह रही हूं कि सब नॉर्मल इंसान है. आपने मुझे एक उपाधि दी जहां पर आपको लगता है कि इनकी जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं हो सकता. आपने दर्जा दिया है…मैंने मांगा नहीं आपसे. ऐसा कुछ भी नहीं है  मेरे घर में जो आपके घर में नहीं है. फीलिंग्स हर किसी की होती है.’

VIDEO: कड़ाके की ठंड में चूल्हे पर गरमागरम गोल-गोल रोटियां बना रहे सुनील ग्रोवर, देखते ही सितारों को लगी भूख, कर रहे मजेदार कमेंट

 

मैं फिजिकली सैटिस्फाईड हूं

गीता ने कहा- ‘आपने मुझसे एक सवाल पूछा..मैंने नहीं कहा मैंने कहा करती हूं..मैंने कहा कि आपको क्या लगता है कि मैं नहीं करती होऊंगी. इसमें बुराई क्या है. मैं फिजिकली सैटिस्फाईड हूं. मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं. क्यों ऐसा लगता है कि बोलना नहीं चाहिए. किया भी है तो क्या हुआ क्या आप नहीं करते या कोई और नहीं करता. इससे पहले जय मदान से बातचीत में गीता ने कहा था कि मैं कोई नन नहीं हूं. मैं कुंवारी नहीं हूं. मैं अपने मोमेंट्स ढूंढ लेती हूं. लोगों से मिलती हूं और किसी के साथ इंटीमेट भी होती हूं.’