News in Brief

Hindi Cinema Megastar Amitabh Bachchan: फिल्म इंडस्ट्री में अवॉर्ड्स को लेकर हमेशा से चर्चाएं होती हैं. अक्सर कहा जाता है कि कई कलाकार अवॉर्ड पाने के लिए पैसे खर्च करते हैं. लेकिन इसी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे बड़े नाम भी रहे हैं, जिन्होंने कभी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ऐसे ही दो सुपरस्टार हैं, जिन्होंने कथित तौर पर कभी अवॉर्ड खरीदने का रास्ता नहीं चुना. हाल ही में थिएटर ओनर और प्रोड्यूसर मनोज देसाई ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया. 

उन्होंने अपने हालिया मुद्दे पर खुलकर बात की और कई चौंकाने वाले किस्से साझा किए. मनोज देसाई ने फिल्म जर्नलिस्ट विक्की लालवानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान एक पुराना वाकया सुनाया. उन्होंने बताया कि एक बार वे अमिताभ बच्चन के साथ बैठे हुए थे और उसी समय एक अवॉर्ड फंक्शन चल रहा था. तभी दिवंगत लेखक रऊफ अहमद उनके पास आए और बोले, ‘अगर अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दे दिया जाए, तो क्या आप इस पूरी पार्टी का खर्च उठाएंगे’. 

अमिताभ बच्चन ने अवॉर्ड खरीदने से कर दिया था मना 

ये सुनकर मनोज हैरान रह गए और उन्होंने ये बात सीधे अमिताभ बच्चन तक पहुंचाई. मनोज देसाई के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने इस ऑफर को साफ शब्दों में ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, ‘अमिताभ बच्चन अवॉर्ड नहीं खरीदता’. मनोज ने आगे बताया कि अमिताभ ने उन्हें ये भी कहा कि उन्हें पहले से पता है कि वे अवॉर्ड किसे मिलने वाला है. अमिताभ ने दावा किया कि ये अवॉर्ड अनिल कपूर को मिलेगा, क्योंकि उन्होंने अपने घर की छत पर एक बड़ी पार्टी पहले से ही तय कर रखी है. 

31 साल पुरानी वो फिल्म, जिसने 41 गुना कमाई कर रचा इतिहास, 14 सुपरहिट गानों ने तोड़े 90s में कई रिकॉर्ड, आज भी लोग की प्लेलिस्ट में हैं शामिल

बाद में ये अवॉर्ड अनिल कपूर को मिला था 

अमिताभ का ये जवाब अपने सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए लिया था. मनोज देसाई ने आगे ये आरोप भी लगाया कि उसी साल अनिल कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. उनके मुताबिक, ये अवॉर्ड फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए दिया गया था. मनोज ने कहा कि अनिल कपूर ने फिल्मफेयर पार्टी का पूरा खर्च उठाने पर सहमति दी थी और इसी वजह से उन्हें ये अवॉर्ड मिला. उन्होंने ये बात अपनी पर्सनल इंफॉर्मेशन और एक्सपीरियंस के आधार पर कही. हालांकि, ये उनका दावा है और इस पर अलग-अलग राय हो सकती है.

धर्मेंद्र ने भी ऐसे कई ऑफर्स को किया मना

मनोज देसाई ने ये भी कहा कि अमिताभ बच्चन की तरह धर्मेंद्र ने भी कभी ऐसा कोई ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया. उनके मुताबिक, धर्मेंद्र ने भी हमेशा ऐसे ऑफर्स को मना ही किया है. मनोज ने बताया कि धर्मेंद्र ने खुद ये बात अपने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के दौरान मंच से कही थी. धर्मेंद्र ने अपने भाषण में कहा था कि वे अपने करियर की कई फिल्मों के लिए अवॉर्ड डिजर्व करते थे, लेकिन उन्हें वे अवॉर्ड कभी नहीं दिए गए. 24 नवंबर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया. 

धर्मेंद्र ने दी कई यादगार फिल्में 

उनके अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किए गए. इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं. उनकी पत्नी हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और संजय दत्त जैसे सितारे वहां मौजूद थे. ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘ड्रीम गर्ल’ और ‘धरम वीर’ जैसी फिल्मों के लिए धर्मेंद्र को हमेशा याद किया जाएगा.