News in Brief

Rajesh Khanna Blockbuster Film: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने 1966 में फिल्म ‘आखिरी खत’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और अपने पूरे करियर में उन्होंने 160 से  ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन बेहद ही कम लोग उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसने काका को सुपरस्टार बनाया. हैरान करने वाली बात ये है कि पहले राजेश खन्ना वो फिल्म करना ही नहीं चाहते थे, लेकिन उनको मजबूरी में करनी पड़ी थी. 

ये फिल्म 57 साल पहले यानी 1969 में आई फिल्म ‘आराधना’ थी, जिससे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आज भी लोगों को हैरान कर देता है. जिस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया, उसे करने के लिए वे खुद तैयार नहीं थे. राजेश खन्ना को लगा था कि ये कहानी पूरी तरह हीरोइन पर टिकी है. उन्होंने फिल्ममेकर शक्ति सामंत से पूछा कि इस फिल्म में उनके हिस्से में आखिर बचा ही क्या है? उन्हें डर था कि फिल्म में लोग उनको नोटिस ही नहीं करेंगे, लेकिन फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

‘आराधना’ ने बना दिया था रातों-रात सुपरस्टार

इस फिल्म में राजेश खन्ना के साथ शर्मिला टैगोर नजर आई थीं. कहानी सुनने के बाद काका को लगा कि पूरी कहानी का फोकस शर्मिला टैगोर के किरदार पर ज्यादा था. असल में राजेश खन्ना ने साल 1965 में फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट जीता था. इसके बाद उन्हें यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स के साथ 12 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट मिला. इस ग्रुप में शक्ति सामंत, बीआर चोपड़ा और जीपी सिप्पी जैसे बड़े नाम थे. ‘आराधना’ भी इसी कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा थी. राजेश खन्ना इस फिल्म से बचना चाहते थे. 

बॉलीवुड पर धार्मिक बायन देखकर हुए ट्रोल, अब एआर रहमान का नया बयान हो रहा वायरल, वीडियो में बोले- ‘मेरा मकसद…’

काका को मजबूरी में करनी पड़ी थी फिल्म 

लेकिन कॉन्ट्रैक्ट की वजह से वे पीछे नहीं हट सके. रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में शक्ति सामंत के बेटे असीम सामंत ने इस फिल्म के बनने की कहानी बताई. उन्होंने कहा कि पहले ये फिल्म शम्मी कपूर के साथ बनने वाली थी. लेकिन उस वक्त शम्मी कपूर ने फिट होने के लिए 6 महीने का समय मांगा था. इसी खाली समय में शक्ति सामंत ने नई फिल्म शुरू करने का फैसला किया और तभी ‘आराधना’ की कहानी फिर से सामने आई और ऐसे इस फिल्म की नीव रखी गई. 

fallback

ऐसे फिल्म के लिए चुने गए थे राजेश खन्ना

असीम सामंत ने बताया कि राइटर सचिन भौमिक ने ये कहानी करीब 10 साल पहले भी सुनाई थी. लेकिन इतने साल बाद भी कहानी शक्ति सामंत को याद थी. उन्हें लगा कि जो कहानी वक्त के साथ भी दिमाग में बनी रहे, उसमें जरूर दम होता है. इसके बाद राजेश खन्ना को फाइनल किया गया. हालांकि, जब उन्होंने कहानी सुनी, तो बोले, ‘ये तो हीरोइन की फिल्म है, मैं इसमें क्या करूंगा’. फिल्म के दौरान एक और बड़ा किस्सा सामने आया. ‘मेरे सपनों की रानी’ गाने की शूटिंग आखिरी वक्त पर अटक गई थी. 

फिल्म के गानों ने भी खूब किया था कमाल 

शर्मिला टैगोर को सत्यजीत रे ने बुला लिया था. मजबूरी में शक्ति सामंत ने पहले सिर्फ राजेश खन्ना पर गाना शूट किया. बाद में ट्रेन के सेट पर शर्मिला के क्लोज-अप जोड़े गए. फिल्म रिलीज हुई और ‘आराधना’ ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. बात दें, ये अपनी दौर की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म थी, जिसने 60 से 80 लाख में बनी इस फिल्म ने भारत में 6.9 से 7 करोड़ और दुनियाभर में 17 से 18 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म में इस फिल्म में 7 गाने थे, जिनको आज भी पसंद किया जाता है.