Akshay Kumar Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय कुमार के लाखों फैंस है. अक्षय इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर हैं जो साल में करीब 4-5 फिल्में करते हैं. इस साल भी अक्षय कुमार ने 4 फिल्मों में काम किया है. साल 1991 से लेकर अब तक अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. अपने करियर में अब तक करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. अक्षय के 34 साल के किरयर में उन्होंने तीन ऐसी फिल्में की है, जिनमें उन्होंने अपने असली नाम का किरदार निभाया. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. इनमें से एक फिल्म का तो आप नाम भी नहीं जानते होंगे.
तीन फिल्मों में निभाया असली नाम का किरदार
आज हम अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनमें अक्षय ने अपने असली नाम के किरदार को निभाया है. अक्षय के जो बहुत बड़े फैंस है वो तो उनका असली नाम जानते ही होंगे. दरअशल, अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है. बॉलीवुड में डेब्यू से पहले उन्होंने अपना नाम बदला था. राजीव भाटिया से उन्होंने अपना नाम अक्षय कुमार रखा था. अक्षय ने अपनी तीन फिल्मों में अपने असली नाम यानी राजीव का किरदार निभाया है. चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में-
इस पहली फिल्म को नहीं जानते होंगे आप
अक्षय कुमार ने सबसे पहले राजीन नाम का किरदार फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ में निभाया था. यह फिल्म साल 1994 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ शांतिप्रिया, अनुपम खेर, मौसमी चटर्जी, पंकज धीर और गुड्डी मारुति जैसे सितारे नजर आए थे. बहुत ज्यादा लोग इस फिल्म के बारे में नहीं जानते हैं. इसके बाद अक्षय ने साल 2004 में आई फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ में राजीन नाम का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आए थे.
वेलकम में भी निभाया असली नाम का किरदार
वहीं अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ में भी राजीव नाम के किरदार में नजर आए थे. वेलकम साल 2007 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अनिल कपूर, फिरोज खान, परेश रावल, आनंद राज, शेरवरी वकील, नाना पाटेकर, मल्लिका शेरावत और कैटरीना कैफ जैसे सितारे नजर आए थे.
