
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. सलमान और उनका परिवार एक्टर का जन्मदिन मनाने के लिए पनवेल स्थित फार्म हाउस पर जमा हुआ. जन्मदिन के खास मौके पर भाईजान की कई तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें भाईजान पनवेल स्थित फार्म हाउस के बाहर बाइक राइडिंग करते नजर आए. सलमान की बाइक राइडिंग के दौरान पैपराजी ने उनकी वीडियो बना ली.
काफी स्पीड में बाइक राइडिंग करते दिखे सलमान खान
वायरल वीडियो में सलमान खान स्पीड में बाइक राइडिंग करते दिख रहे हैं. वीडियो में उनकी स्पीड इतनी तेज दिख रही थी कि पैपराजी भी उनकी फोटो क्लिक नहीं कर पा रहे थे. जैसे ही पैपराजी ने सलमान खान को देखा था वे उनके पीछे फोटो क्लिक करने के लिए भागने लगे. लेकिन सलमान की स्पीड काफी तेज थी, जिसकी वजह से पैपराजी उनकी फोटो क्लिक नहीं कर पाए.
60 में भी जलवा बरकरार
वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान की बाइक के आगे दो कार में और पीछे भी काफी सिक्योरिटी चल रही है और उनके पीछे सलमान खान तेजी से बाइक चलाते नजर आ रहे हैं. सलमान खान के इस वीडियो ने सबका दिल जीत लिया है. इस वीडियो में भाईजान जबरदस्त अंदाज में बाइक राइडिंग करते दिख रहे हैं. उनके इस अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया है. 60 की उम्र में भी सलमान का स्वैग बरकरार है.
जन्मदिन पर फिल्म का टीजर हुआ रिलीज
बता दें कि आज 60वें जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर जारी किया है. इस टीजर को देख फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है. 1 मिनट 12 सेकंड के टीजर ने हर किसी का दिल जीत लिया है. ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर में सलमान खान का लुक काफी दमदार और गंभीर नजर आ रहा है. सिनेमाघरों में ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म 17 अप्रैल 2026 को दस्तक देने वाली है.
