
Bharti Singh on Drinking Alcohol: दूसरे बेटे काजू की डिलीवरी के 20 दिन बाद भारती सिंह अपने काम पर वापल लौट आई हैं. काजू भारती और हर्ष लिंबाचिया का दूसरा बेटा है. इससे पहले ये दोनों ने साल 2022 में गोला के पेरेंट्स बने थें. कई साल बाद एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर आप शॉक्ड हो जाएंगे.
प्रेग्नेंसी में भारती ने पी थी शराब
ई टाइम्स से बातचीत के दौरान कॉमेडियन ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया. भारती ने कहा- ‘वो इस बात से बिल्कुल भी अवेयर नहीं थीं कि वो प्रेग्नेंट हैं. रात भर दोस्तों संग पार्टी की और शराब पी. इसके अगले दिन प्रेग्नेंसी टेस्ट किया और वो पॉजिटिव आया. जिसे देखकर भारती शॉक हो गईं. भारती ने कहा कि हम लोग पार्टी कर रहे थे और एक प्रेग्नेंसी स्ट्रिप पास में ही रखी थी. मैंने सोचा कि लाओ चेक कर लें. तो मैंने अगले दिन सुबह टेस्ट किया और जाकर दोबारा सो गई. जब थोड़ी देर बाद उठी तो देखा कि उसमें दो लाइन है. फिर मैंने हर्ष को दिखाया. हम दोनों को तो यकीन ही नहीं आ रहा था.’
7 हफ्ते थीं प्रेग्नेंट
भारती ने कहा कि ‘उसके बाद उन्होंने कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी को फोन किया. इसके बाद चेकअप करवाया. तब डॉक्टर ने बताया कि वो 7 हफ्ते प्रेग्नेंट हैं. मैंने डॉक्टर से कहा कि मैंने पी थी. तो डॉक्टर ने कहा कि अब आपको ये सब बंद करना होगा.’
भारती ने हमेशा ही अपने करियर के स्ट्रगल को लेकर खुलकर बात की है. जिसमें सबसे बड़ी वजह उनका वजन था. भारती ने कहा कि उनका ओवरवेट हमेशा लोगों की मजाक की वजह बना है. भारती ने कहा कि शादी के बाद उन्हें हमेशा इसी बात की चिंता थी कि कहीं ओवरवेट की वजह से उन्हें कंसीव करने में कोई दिक्कत ना हो.” आपको बता दें, भारती और हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में शादी की थी.
