News in Brief

लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 79 वें बाफ्टा अवॉर्ड 2026 का टेलीकास्ट इंडिया में कल देर रात किया गया. इस अवॉर्ड नाइट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों का मेला लगा, जहां आलिया भट्ट एक प्रजेंटर के तौर पर शामिल हुई थीं. मगर इस शो की सारी लाइमलाइट फरहान अख्तर की मणिपुर फिल्म ‘बूंग’ ले गई, जिसे उनके द्वारा प्रोड्यूस किया गया था. इस फिल्म को ‘चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म’ की कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला, जिसे वहां बैठे हर क्रिएटिव शख्स ने सराहा. वहीं इस जीत की खुशी उस समय और भी दोगुनी हो गई, जब फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ शामिल हुए.

फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई इस इमोशनल फिल्म को ‘आर्को’, ‘जूट्रोपोलिस 2’ और कई अन्य बड़ी इंटरनेशनल फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. ‘बूंग’ की कहानी ने इस अवॉर्ड को अपने नाम कर, इंडिया सिनेमा का नाम रोशन कर दिया है. वहीं इस बड़ी जीत से ये भी साबित हो जाता है कि नॉर्मल मगर पॉवरफुल मैसेज देने वाली और रियल स्टोरी भी लोगों के दिल को जीत सकती हैं. 

क्या कहती है ‘बूंग’ की कहानी
बात करें फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘बूंग’ की कहानी की तो, ये फिल्म मणिपुर में काफी लंबे समय से चल रहे सामाजिक और राजनीतिक तनाव के बीच रहने वाले एक छोटे लड़के की है. लक्ष्मीप्रिया देवी द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘बूंग’ के टाइटल का अर्थ ‘छोटा लड़का’ है. फिल्म के मुख्य किरदार में एक्टर गुगुन किपगेन नजर आए थे, जो अपने परिवार के लोगों को फिर से एक करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है. इस छोटे बच्चे को लगता है कि उसके खोए पिता के मिल जाने से उसकी मां खुश हो जाएगी. बूंग अपने पिता की तलाश में बॉर्डर के शहर मोरेह और म्यांमार में एंट्री ले लेता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

इन फिल्मों का रहा बोलबाला
फरहान अख्तर की ये फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी मगर इससे पहले फिल्म को कई इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था, जहां इसकी कहानी की सराहना हुई. वहीं इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म सेरेमनी 2024 में और वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म इवेंट समेत कई बड़े प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया. इस बार बाफ्टा 2026 में हॉलीवुड फिल्म ‘सिनर्स’ और एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का बोलबाला रहा, जिसने कई अवॉर्ड अपने नाम किए.