The Simpsons 800 Episode: लगभग 40 साल से लोगों का पसंदीदा बना हुआ एनिमेटेड ‘द सिम्पसन्स’ अपना 800वां एपिसोड टेलीकास्ट करने जा रहा है. साल 1987 में इसकी शुरुआत ‘द ट्रेसी उल्मैन शो’ पर छोटे एनिमेटेड क्लिप्स के तौर पर हुई थी. धीरे-धीरे ये टीवी इतिहास की सबसे लंबी चलने वाली सीरीज में शामिल हो गया. स्प्रिंगफील्ड की इस दुनिया को बनाने वाली टीम ने हाल ही में शो के भविष्य को लेकर खुलकर बात की.
उन्होंने बताया कि अभी सफर खत्म होने वाला नहीं है. एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अल जीन ने कहा कि उन्होंने कभी पूरी सीरीज को एक लंबी कहानी से नहीं जोड़ा. हर एपिसोड के आखिर में कहानी फिर वहीं से शुरू हो जाती है, जिससे शो नया बना रहता है. शो रनर मैट सेलमैन ने कहा कि किरदार कभी बड़े नहीं होते, इसलिए राइटर्स को आजादी मिलती है. हालांकि, वे मजाक में पूछते हैं कि क्या किरदारों को अपने पुराने 800 एक्सपीरियस याद हैं?

‘द सिम्पसन्स’ ने पूरे किए 800 एपिसोड्स
अल जीन ने एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत में कहा, ‘हमने 800 एपिसोड बनाए हैं और मुझे खुशी है कि हमने कोई बड़ी लगातार चलने वाली कहानी नहीं बनाई. हर बार शो के आखिर में सब फिर से वहीं पहुंच जाते हैं. यही इसकी लंबी उम्र की बड़ी वजह है’. वहीं मैट ग्रोइनिंग अब भी टीम को बेहतर ड्रॉइंग और ज्यादा सिनेमाई अंदाज अपनाने के लिए इंस्पायर करते रहते हैं. शो के अंत को लेकर अल जीन ने कहा, ‘अभी क्लाइमैक्स का कोई इरादा नहीं है’.
40 साल पुराना वो रोमांटिक गाना… जो पुरानी यादों में लगाएगा प्यार का तड़का! वैलेंटाइन्स डे पर जोड़ देगा रूठे दिल
इसके 40 सीजन बनाना चाहते हैं मेकर्स
उन्होंने कहा, ‘हम कम से कम सीजन 40 तक जाएंगे. अभी पूरी रफ्तार से काम चल रहा है. मेरे दिमाग में कई कहानियां हैं जो अभी बननी बाकी हैं’. 2019 में जब डिज्नी ने 21st सेंचुरी फॉक्स को खरीदा तो ये सीरीज डिज्नी प्लस पर भी टेलीकास्ट हुई, जिसे सबसे पसंद किया. अब 8 से 12 साल के बच्चे भी इस शो को देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने के बाद रचनाकारों को थोड़ी ज्यादा आजादी भी मिली है.
क्या सच में भविष्यवाणी करता है शो?
सालों से लोग दावे करते आ रहे हैं कि ये शो भविष्यवाणी करता है. एक पुराना एपिसोड, जिसमें लिसा डोनाल्ड ट्रंप के बाद राष्ट्रपति बनती है, अक्सर चर्चा में रहता है. हालांकि, मेकर्स का कहना है कि ये सिर्फ कोइंसिडेंस हैं. उनका कहना है, ‘हम कोई भविष्यवाणी नहीं करते. कभी-कभी कल्पना और हकीकत बाद में मिल जाती है’. उनका ये भी कहना है कि कई वायरल क्लिप्स एडिट किए हुए होते हैं और लोग बिना जांचे उन्हें सच मान लेते हैं.
