News in Brief

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ साल 2016 में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होती है छा गई थी. आज भी लोगों के बीच फिल्म का क्रेज बना हुआ है. भारत ही नहीं विदेश में भी फिल्म का दबदबा देखने को मिला था. फिल्म को चाइना में काफी पसंद किया है. 

सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म 
फिल्म दंगल साल 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए थे, अब तक फिल्म के इन रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया है. वर्ल्डवाइड क्लेक्शन में दंगल का रिकॉर्ड किसी भी फिल्म ने नहीं तोड़ा है. फिल्म दंगल को बनाने में 70 करोड़ रुपये कर्च हुए थे. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 2200 करोड़ रुपये हुई थी. 

बायोपिक 
दंगल एक बायपोकि स्पोर्ट्स ड्रामा थी, जिसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म आमिर खान और किरण राव प्रोडक्शंस के तहत और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने द वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने प्रोड्यूस किया था. आमिर खान ने फिल्म में महावीर फोगाट का किरदार निभाया था.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म की कहानी महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों की कहानी है. महावीर फोगाट अपने बेटियों गीता फोगाट और बबीता को भारत की पहली वर्ल्ड क्लास महिला पहलवान बनने के लिए ट्रेन करते हैं. फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने फोगाट बहनों का किरदार निभाया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट हुई थी.  

4 मिनट 45 सेकंड…अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी का वो पुराना गाना, हर बोल में छिपा है गहरा मतलब, आज भी सॉन्ग है वायरल