News in Brief

नई दिल्ली: कोरोना का कहर पूरे देश में देखने को मिल रहा है. लगातार बुरी खबरें मिलने का दौर जारी है. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी इस वायरस से बच नहीं सके हैं. ऐसे में ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के फैंस के लिए बुरी खबर है. ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ फेम पुराना ‘टप्पू’ यानी भव्या गांधी (Bhavya Gandhi) ने अपने पिता को खो दिया. वे कोरोना (Coronavirus) से संक्रमित थे और ये कोरोना भव्या के पिता के लिए काल बनकर आया. 

वेंटिलेटर पर थे भव्या के पिता

भव्या (Bhavya Gandhi) के पिता का अस्पताल में इलाज जारी था. रिपोर्ट्स के अनुसार वो बीते 10 दिनों से वेंटिलेटर पर थे. भव्या गांधी के पिता विनोद गांधी कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में थे. बताया जा रहा है कि उनके शरीर में अचानक ऑक्सीजन लेवेल कम हो गया, जिसकी वजह से मंगलवार को उनका निधन हो गया.  

भव्या के लिए मुश्किल वक्त

‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम भव्या गांधी (Bhavya Gandhi) के पिता ने कोकिला बेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे लीं. भव्या के लिए ये बेहद मुश्किल वक्त है. वे अपने पिता से काफी ज्यादा जुड़े हुए थे. बीते फादर्स डे पर उन्होंने अपने पिता के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की थी. इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं. 

गुजराती फिल्मों में काम कर रहे भव्या

भव्या (Bhavya Gandhi) इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर गुजराती फिल्मों में काम कर रहे हैं. उन्होंने टिपेंद्र लाल गड़ा उर्फ टप्पू का किरदार निभाया था. साल 2017 में उन्होंने ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ छोड़ दिया था. नौ साल तक भव्या गांधी ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ से जुड़े रहे. शो छोड़ते समय उनका कहना था कि उनकी ग्रोथ रुक गई थी. उन्हें कुछ नया करने को नहीं मिल रहा था. इसलिए उन्होंने शो छोड़ दिया था. 

इस को-स्टार्स से है अच्छा बॉन्ड

‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के अपने सह कलाकारों के साथ भव्या (Bhavya Gandhi) अब भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. वे शो में उनकी मां का किरादर निभाने वाली ‘दया बेन’ यानी दिशा वकानी के भी काफी करीब हैं. वहीं वे दिलीप जोशी और समय शाह के भी काफी क्लोज हैं. बता दें, कोरोना ने कई एक्टर्स की जान ले ली. वहीं कई के परिवारवालों की भी मौत हुआ है. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई की लोगों की जिंदगी कोरोना की वजह से बदल गई है. 

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की जैकेट पर दिखी हिंदू धर्म से जुड़ी खास चीज, फैंस बोले- देवी की भक्त  

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें