News in Brief

नई दिल्ली: स्टार प्लस का फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) लगातार टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 तो कभी नंबर 2 के पायदान पर बना हुआ है. लोग इस सीरियल में नजर आने वाले लव ट्राएंगल को काफी पसंद कर रहे हैं. शो में रुपाली गांगुली (अनुपमा) और सुधांशु पांडे (वनराज) पति-पत्नी के किरदार में हैं. लेकिन वनराज की जिंदगी में मदासला शर्मा (काव्या) की एंट्री हो चुकी है. जिसके बाद से अनुपमा और वनराज तलाक लेने जा रहे हैं. लेकिन अब इस कहानी के रबड़ की तरह खिंचने से दर्शकों को गुस्सा आ रहा है और वह ट्विटर पर मजेदार MEME शेयर कर रहे हैं.

आखिर कब होगा तलाक?

इस तरह अनुपमा और वनराज के परिवार में उथल पुथल मची है औ पिछले कुछ महीनों से शो में इन दोनों के तलाक का ट्रैक चल रहा है. हर बार ऐसा महसूस होता है कि आखिरकार वो पल आ ही गया है जब ये दोनों अलग होने जा रहे हैं. लेकिन इस बार भी तलाक होगा या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा. इस पर अब लोग ट्विटर पर काफी FUNNY MEME शेयर कर रहे हैं. देखिए ये कुछ MEME…

 

 

 

 

क्या वाकई अलग होंगे अनुपमा और वनराज?

आपको बता दें कि अनुपमा के इस बार के एपिसोड में वनराज और अनुपमा कोर्ट में जाकर तलाक के पेपर्स पर साइन करते नजर आएंगे. ऐसा लग रहा है कि अब शायद फाइनली इन दोनों के रास्ते अलग हो जाएंगे. अब अनुपमा और वनराज के इस कदम से कुछ फैंस दुखी हैं, तो कुछ को लग रहा है कि शायद अब कुछ कहानी नया मोड लेगी. 

इसे भी पढ़ें: खुद की लापरवाही के चलते कोविड का शिकार हुईं Hina Khan, लाइव चैट में फैंस को बताई हकीकत

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें