
नई दिल्ली: छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के इस सीजन का चौथा रजिस्ट्रेशन क्विज गुरुवार को पूछा गया. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने गुरुवार को फैंस को हॉटसीट पर बैठने का चौथा मौका दिया और यदि आपको इस सवाल का सही जवाब पता है तो आप जीत सकते हैं कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के इस सीजन में अमिताभ के सामने बैठकर करोड़ों जीतने का मौका.
वीडियो में अमिताभ ने कही ये बात
सोनी टीवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शो का चौथा रजिस्ट्रेशन सवाल पूछते दिखाई पड़ रहे हैं. वीडियो में अमिताभ ने कहा, ‘आपने भी ऐसी खबरें पढ़ी होंगी कि कल तक गली क्रिकेट खेलने वाला आज भारतीय क्रिकेट टीम का खिलाड़ी बन गया. रिक्शे वाले की बेटी IAS ऑफिसर बन गई. एक ही पैर होने के बावजूद किसी ने एवरेस्ट पर फतेह हासिल कर ली.’
सपनों तक पहुंचने की कोशिश
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कहा, ‘असल में हम सब की जिंदगी सपनों की अनलिमिटेड सप्लाई है. बस हम और हमारे सवालों के बीच एक कोशिश, एक ट्राय का फासला है. तो चलिए आज वो कोशिश हो जाए, इस सवाल के जवाब के साथ.’ कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का गुरुवार का रजिस्ट्रेशन सवाल था जियोग्राफी के ज्ञान से संबंधित तो चलिए देखते हैं कि क्या आपको इस सवाल का जवाब पता है.
Here is the 4th question of the #KBC13 registrations. Please send in your answers before 9 PM tomorrow. @SonyLIV @SrBachchan pic.twitter.com/nYzySoFmJN
— sonytv (@SonyTV) May 13, 2021
क्या है कौन बनेगा करोड़पति का चौथा रजिस्ट्रेशन सवाल
Q. कौन से दो सागर स्वेज नहर से जुड़े हैं?
a. कैस्पियन सागर और काला सागर
b. लाल सागर और भूमध्य सागर
c. एड्रियाटिक सागर और लाल सागर
d. उत्तरी सागर और टायरीनियन सागर
यदि आपको पता है इस सवाल का सही जवाब तो आप इस सवाल का जवाब एप्लिकेशन या SMS के जरिए पा सकते हैं कौन बनेगा करोड़पति में जाने का मौका और जीत सकते हैं लाखों करोड़ों रुपये. तो चलिए जानते हैं क्या है रजिस्ट्रेशन करने का तरीका.
कैसे करें रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई?
सवाल का सही जवाब SonyLiv app में लॉगिन करके या फिर एसएमएस के जरिए भी दिया जा सकता है. एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर ‘KBC<space>Your answer<space>Age<space>Gender’ टाइप करें और 509093 पर भेज दें.
क्यों खास है अमिताभ का ये शो?
रजिस्ट्रेशन का पहला सवाल 10 मई को पूछा गया. केबीसी का हर सीजन लोगों के लिए आशा की किरण लाता है. ना जाने कितने लोगो को इस शो ने लखपति और करोड़पति बनाया है. अमिताभ बच्चन का इस शो को होस्ट करना इसे और भी लोकप्रिय बनाता है.
ये भी पढ़ें
Rakesh Roshan का नाम क्यों हो रहा Twitter पर ट्रेंड, मजेदार है वजह
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
