News in Brief

नई दिल्ली: खतरों के खिलाड़ी  (Khatron Ke Khiladi 11) टीवी जगत का एक पॉपुलर रिएलिटी शो है. इस शो की शूटिंग फिलहाल केपटाउन में जारी है. लेकिन आपको जानकर दुख होगा कि यह शो जल्द ही बंद करना पड़ सकता है. 

शो को लेकर अपडेट्स आ रहे हैं सामने

‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi 11) अपने 11वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है. फैंस लंबे समय से इस शो का इंतजार कर रहे थे. हर बार की तरह इस शो को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ही होस्ट करेंगे, जिसके अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं.  इसी बीच अब शो को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

कोरोना के चलते बंद हो सकता है शो

इस सीजन में शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का खुलासा हो चुका है. वहीं, सितारों ने साउथ अफ्रीका के केप टाउनमें शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है. इसी बीच अब खबर आई है कि इस बार ‘खतरों के खिलाड़ी 11’  (Khatron Ke Khiladi 11) जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा. कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण शो के लिए की गई प्लानिंग पर भी पानी फिरता दिख रहा है.

कंटेस्टेंट्स की होगी भारत वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स 22 जून तक इसकी शूटिंग खत्म कर भारत लौटने वाले थे. इनकी टिकट्स भी बुक हो चुकी थीं. हालांकि, अब कोरोना वायरस की गाइडलाइन्स के कारण शो में भी कुछ बदलाव किए गए है, जिसके चलते सभी कंटेस्टेंट्स को जल्द ही भारत वापसी करनी पड़ेगी.

12 एपिसोड दिखाए जाएंगे

शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दुनियाभर में जितनी तेजी से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है उसे देखते हुए मेकर्स ने शूटिंग जल्दी खत्म करने का फैसला लिया है. इसी कारण ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के अब सिर्फ 12 ही एपिसोड्स दिखाए जाएंगे. हालांकि,  फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- ‘छोटा सा चड्डी ही तो पहनना है’, Salman Khan की मुन्नी ने की मास्क पहनने की फनी अपील

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें