News in Brief

नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश में लोगों की परेशानियों को बढ़ दिया है. लगातार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड, टॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है. फिल्म इंडस्ट्री से भी लगातार कोरोना की चपेट में आने और निधन की खबरें सामने आ रही हैं. कई नामी सेलेब्स इस वायरस की चपेट में आने के बाद अपनी जान गवां चुके हैं. दिन की शुरुआत के साथ ही साउथ इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. 

नीतिश वीरा का निधन

साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर नीतिश वीरा (Nitish Veera) का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया. नीतिश एक तमिल एक्टर हैं जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया था. नीतिश के कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था. 

रजनीकांत के साथ भी किया काम

45 साल के एक्टर नीतिश (Nitish Veera) का सोमवार की सुबह चेन्नई के ओमानदुरर अस्पताल में निधन हो गया. नीतिश को कई अहम रोल्स के लिए जाना जाता है. उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की ‘काला’, धनुष की ‘असुरन’ में शानदार काम किया था. वहीं वे ‘वेनिला कबाड़ी कुझू’, विजय सेतुपति की ‘लाबम’, ‘पुधुपेट्टई’, ‘पेरारासु’ समेत कई फिल्मों में काम किया था. ‘असुरन’ में उनके किरदार को काफी तारीफ मिली और लोगों ने खूब पसंद किया था. उनके निधन के बाद इंजस्ट्री में हर किसी को झटका लगा है. लोग एक्टर के निधन के बाद दुख जाहिर कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 

कई स्टार्स ने खोई जान

इससे पहले भी साउथ के कई स्टार्स का कोरोना के चलते निधन हो गया. बीते कुछ समय में साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने कई पॉपुलर लोगों को खो दिया है. किसी की मौत कोरोना से हुई तो किसी को सही समय पर इलाज नहीं मिल सका. वहीं कई ऐसे भी हैं, जिनकी मौत कई और बीमारियों की वजह से पैदा हुए कॉम्प्लीकेशन की वजह से हुई है. एक्टर विवेक, मशहूर सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद, तमिल फिल्ममेकर थमिरा, एसपी जनानाथन अब नहीं रहे. 

ये भी पढ़ें: सोनू सूद की भांजी को देख आपको भी हो जाएगा प्यार, ये Videos देख कहेंगे – So Cute

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें