News in Brief

Ranchi: झारखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में राज्य के किसानों की समस्याओं ,खरीदे गए धान के लंबित भुगतान को लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारी, जिला मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता ने अपने अपने आवास से एक दिवसीय वर्चुल धरना दिया.

इस दौरान झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन ने राज्य के किसानों के साथ धोखा किया है. किसानों के द्वारा नवंबर में बेचे गए धान के मूल्य को अब तक किसान के खाते में नहीं भेजा गया है. जिस वजह से किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. सरकार को इस समय किसान के कर्ज को माफ़ करना चाहिए.  

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को सही समय पर बीज मिल सके, इसके को लेकर बीजेपी धरना दे रही है. बीजेपी किसानों के साथ हो रही धोखे को बर्दाश्त नहीं करेगी. 

वहीं, बीजेपी के एकदिवसीय वर्चुल धरना पर कांग्रेस विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि कोविड और अन्य कारण से धान की कीमत के भुगतान में विलंब जरुर हुआ है, लेकिन राज्य सरकार ने किसानों के धान का पैसा रिलीज कर दिया है. इस बात की जानकारी बीजेपी को पहले ही से थी लेकिन इसके बाद भी वो अपने फायदे के लिए धरना कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः रांची में बोले PM मोदी- ‘जनता को लूटने वाले कुछ लोग अब सही जगह पर पहुंच चुके हैं’

इसके अलावा झारखंड बीजेपी के एक दिवसीय वर्चुल धरने पर RJD ने  पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी को इस ये धरना बंद करना चाहिए. वो किसानों के मसीहा बनने का नाटक कर रहें हैं.