
नई दिल्ली: नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) बॉलीवुड के ए-क्लास एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. ज्यादातर नवाजुद्दीन संजीदा रोल्स में नजर आते हैं. असल जिंदगी में भी वे काफी सामान्य ढंग से रहते हैं. ऐसे में अगर हम कहेंगी नवाजुद्दीन ऐसे नहीं हैं, तो आपको कैसा लगेगा? थोड़ा झटका लगेगा, लेकिन हम सच कह रहे हैं. नवाजुद्दीन सिद्दीकी सज्जन और सामान्य लोगों की तरह तो रहते हैं, लेकिन वो कोफी खुशमिजाज भी हैं, जो लोगों को शायद ही पता हो.
नवाजुद्दीन का अलग रूप
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस वीडियो में अपनी शख्सियत से बिल्कुल अलग लग रहे हैं. वे संजीदा नहीं बल्कि मस्तमौला लग रहे हैं. वे फ्लाइट में फ्लाइट अटेंडेंट से बातें और फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं. नवाजुद्दीन होस्टेस को देख मुस्कुरा रहे हैं. एयर होस्टेस भी नवाज को देखकर शर्मा रही है. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि एयर होस्टेस अपने फेवरेट एक्टर को देखकर फूले नहीं समा रही हैं.
नवाजुद्दीन के फैंस हैं उत्साहित
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के इस अंदाज को देख उनके फैंस काफी उत्सीहित हो गए हैं. वे उनके इस वायरल हो रहे वीडियो पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं. नवाजुद्दीन के फैंस कह रहे हैं कि उनका ये अवतार पहले कभी देखने को नहीं मिला है. वैसे नवाज को इस वीडियो में देखकर आप भी यही कहेंगे कि नवाजुद्दीन दिल फेंक आशिक निकले.
बीते दिन था नवाजुद्दीन का जन्मदिन
बता दें, कुछ दिनों पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) कुछ दिनों पहले नवाजुद्दीन का गाना बारिश की जाए रिलीज हुआ था, जो कि खूब हिट हुआ. वहीं नवाजुद्दीन का खुद का गाया हुआ गाना भी खूब वायरल हो रहा है. जल्द ही वे ‘बोले चुड़ियां’ फिल्म में तमन्ना भाटिया के साथ नजर आने वाले हैं. बीते दिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी का जन्मदिन था. उनके जन्दिन के मौके पर ही ये वीडियो वायरल होना शुरू हुआ, जिसे विरल भयानी ने शेयर किया है.
ये भी पढ़ें: टेढ़ी खीर है ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के रजिस्ट्रेशन का आखिरी सवाल, क्या आपको पता है सही जवाब?
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
