
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) विनर और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके वह जानकारी दी है जिसे हर कोई पाना चाहता है. इस वीडियो में उन्होंने उन सभी चीजों का जिक्र किया, जिसे उन्होंने कोविड 19 (Covid 19) से अपनी रिकवरी के दौरान किया. वीडियो में वह उन पांच चीजों के बारे में बात करती दिख हैं, जिसे उन्होंने कोविड से जंग लड़ने के दौरान किया. आप भी जानिए ये खास 5 टिप्स…
ये सब है रुबीना का सीक्रेट
वीडियो में उन्होंने काफी मजेदार अंदाज में बताया है कि रिकवरी के दौरान उन्होंने सेहतमंद खाना खाया, खूब सारा पानी पीया, योगाभ्यास किया, समय पर दवाइयां लीं और फेवरेट म्यूजिक का आनंद लिया. तो जहां हेल्दी खाने और दवा लेने की बात है तो सभी ऐसा करते हैं, वहीं योगा भी आपका मन और तन स्वस्थ रखता है. लेकिन सबसे खास है म्यूजिक, क्योंकि यह बात हम सभी जानते हैं कि पसंदीदा संगीत आपके हर दर्द को कम कर देता है.
कैप्शन में लिखी ये बात
अपने इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं 19 से अधिक दिन क्वारेंटीन में रही. लेकिन ये वो 5 चीजें हैं, जिसने अधिक तेजी से रिकवरी करने मेरी मदद की. सबसे जरूरी अपने पसंदीदा म्यूजिक को सुनना और खुश रहना है. हैश टैग स्टे सेफ हैश टैग कोविड 19 हैश टैग कोविड रिकवरी हैश टैग मेडिटेट हैश टैग हाइड्रेट हैश टैग बी हैप्पी.’
शिमला में हैं रुबीना
रुबीना कुछ हफ्ते पहले कोविड की जांच में पॉजिटिव पाई गई थीं. वह शिमला में थीं और वहीं पर खुद को क्वारेंटीन कर लिया था.
इसे भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने की दो शादियां और दोनों बार क्यों हुआ तलाक, पहले पति Raja Chaudhary ने बताई वजह; कही कई बातें
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
