नई दिल्ली: सालों पहले जब कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने अपना करियर शुरू किया था तो उन्हें सिर्फ ‘गोविंदा का भांजा’ कहकर पुकारा जाता था. कृष्णा काम तो कर रहे थे लेकिन उनकी पहचान सिर्फ गोविंदा के भांजे के तौर पर हुआ करती थी. कृष्णा ने बीते कुछ सालों में जीतोड़ मेहनत की है और अपनी अलग पहचान बनाई है. एक्टिंग, डांसिंग, कॉमेडी या फिर एंकरिंग; कृष्णा इन सभी क्षेत्रों में कमाल का काम कर रहे हैं.
गोविंदा के भांजे का कमाल
कृष्णा के वर्क फ्रंट के बारे में तो फैंस को अच्छी तरह पता है. द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) से लेकर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ फिल्म बोल बच्चन (Bol Bachchan) में काम करने तक कृष्णा ने हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृष्णा एक कमाल की लाइफस्टाइल मेनटेन करते हैं जिसके बारे में आपको शायद ही जानकारी हो. आलीशान घर से लेकर महंगी गाड़ी तक जानिए क्या कुछ है कृष्णा के पास.

अलीशान गाड़ी के मालिक
कुछ महीने पहले कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और उनकी पत्नी ऑडी के शोरूम के बाहर नजर आए थे. दोनों ने एक आलीशान गाड़ी की टेस्ट ड्राइव ली. ये गाड़ी उन्होंने खरीदी या नहीं ये तो नहीं सामने आया लेकिन फिलहाल कृष्णा के पास एक चमचमाती लाल रंग की ऑडी 3 जरूर है. इसके अलावा एक्टर का कैलिफोर्निया में एक खूबसूरत घर भी है जहां से दोनों की तस्वीरें कई बार सामने आई हैं.
बहन ने शेयर की थी तस्वीरें
साल 2017 में कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने इस घर के बाहर तस्वीरें खिंचवा कर शेयर की थीं. ये घर कैलिफोर्निया में स्थित हॉलीवुड सिटी के पश्चिम में स्थित है. आरती ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए बताया था कि ये घर उनकी भाभी कश्मीरा और भाई कृष्णा का है. मालूम हो कि कृष्णा दो जुड़वा बच्चों के पिता हैं और वर्क फ्रंट से समय निकालकर अक्सर उनके साथ नजर आते हैं.
इसे भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने बेडरूम में बाथरोब पहनकर दिए दिलकश पोज, SEE PHOTOS
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
