
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की खूबसूरती की तो दुनिया दिवानी है, लाखों लोग आज भी उन्हें अपने दिल में बसाए हैं और कुछ ऐसे भी हैं जो मन ही मन उनके साथ शादी के सपने देखते हैं. लेकिन अब एक फैन ऐसा भी सामने आया जो अपने दिल की बात उनसे कहने में झिझका भी नहीं और खुल्लम खुल्ला उन्हें प्रपोज कर दिया. ऐसे में ऐश्वर्या के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने जो जवाब दिया वह लोगों का दिल जीत रहा है.
कान फिल्म फेस्टिवल का है वाकया
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) हमेशा ही अपने जबर्दस्त सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों की तारीफें पाते हैं. हमें आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी हाजिर जवाबी का नमूना देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही हुआ था कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान जब अचानक से एक फैन ने ऐश्वर्या को प्रपोज कर दिया था. इस मौके पर मौजूद हर इंसान की नजर तब साथ में खड़े अभिषेक पर गई और सबकी आंखों में यही सवाल नजर आया कि आखिर अभिषेक इसे कैसे हैंडल करेंगे.
फैन ने ऐश्वर्या को किया प्रपोज
यह थ्रोबैक वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये 2010 के कान फिल्म फेस्टिवल का एक वीडियो है. इसमें रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या और अभिषेक ने साथ एंट्री ली थी. दोनों ही अपने चाहने वालों के लिए हाथ से वेव कर रहे थे, तभी अचानक एक फैन के हाथ में एक कार्ड नजर आया. जिसके बाद सभी का ध्यान उस पर चला गया. कार्ड पर लिखा था ‘Marry Me’. ऐश्वर्या ने भी अपने इस फैन को देखकर हेलो किया.
अभिषेक ने दिया मजेदार जवाब
लेकिन इसके बाद सब अभिषेक की ओर देखने लगे कि अब वह उस फैन को कैसे जवाब देंगे. लेकिन अभिषेक ने कूल अंदाज में एश्वर्या की तरफ इशारा करते हुए कहा ‘इन्होंने मुझसे शादी कर ली’ और इसके साथ ही अभिषेक मुस्कुराए. बस फिर क्या था इंटरनेशनल लेवल पर अभिषेक के इस प्यार भरे रिएक्शन की तारीफें होने लगीं.
इसे भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने बेडरूम में बाथरोब पहनकर दिए दिलकश पोज, SEE PHOTOS
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
