News in Brief

नई दिल्ली: बिग बॉस फेम एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) इन दिनों केपटाउन में अपने अपकमिंग शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) की शूटिंग कर रहे हैं. शो के 11वें सीजन के प्रसारण से पहले अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने अपनी जिंदगी का एक पुराना किस्सा एक इंटरव्यू में शेयर किया है. अभिनव ने बताया है कि एक बार वह ड्राइविंग करने से दौरान ही सो गए थे. उन्होंने बताया कि इस घटना ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था.

इंटरव्यू में बताया भयानक अनुभव
जूम के साथ इंटरव्यू में इस घटना को याद करते हुए अभिनव (Abhinav Shukla) ने बताया, ‘मुझे याद है कि एक बार मैं ड्राइव करते हुए पंजाब से मुंबई आ रहा था और मैं राजस्थान के करीब था, मैंने जयपुर क्रॉस किया था. लोगों ने मुझे बताया था कि लोग कई बार गाड़ी चलाते हुए सो जाते हैं. और उस दिन मैं गाड़ी चलाते हुए सो गया.’

सड़क के बीच चल रही थी कार
अभिनव (Abhinav Shukla) ने बताया कि ये पूरी घटना बहुत डरा देने वाली थी. अभिनव ने कहा, ‘तो वो भयानक याद अभी भी मेरे जेहन में आ जाती है.’ अभिनव (Abhinav Shukla) ने बताया कि जब वह जागे और उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि वो सो गए थे तो उस वक्त उनकी कार सड़क के बीचो बीच चल रही थी. बात करें उनके अपकमिंग शो की तो अभिनव खतरों के खिलाड़ी में कई खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे.

बिग बॉस में अभिनव का धमाल
अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने अपनी पत्नी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के साथ रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) में हिस्सा लिया था. शो में वह काफी बाद तक बने रहे लेकिन आखिरकार फिनाले से पहले वह एलिमिनेट हो गए. राखी सावंत जो कि बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही थीं वो सूटकेस के साथ बाहर हो गईं और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) शो के सीजन 14 की विजेता बनीं.

ये भी पढ़ें

Priyanka Chopra के गाउन पर Nick Jonas ने रखा पैर, फिर देखिए क्या हुआ

एक दूसरे की आंखों में खो गए गौहर और जैद, परियों की कहानी सी खूबसूरत हैं तस्वीरें

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें