
नई दिल्ली: हॉलिवुड एक्टर केविन क्लार्क (Kevin Clark) की सड़क हादसे में मौत हो गई. 32 साल की उम्र में ही केविन ने दुनिया को अलविदा कह दिया. बुधवार तड़के शिकागो में सड़क दुर्घटना के केविन शिकार हो गए. केविन के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर फैंस एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
केविन (Kevin Clark) ने फिल्म ‘स्कूल ऑफ रॉक’ (School of Rock) में ड्रमर फ्रेडी ‘स्पैजी मेगी’ जोन्स का किरदार निभाया था. इसी किरदार के नाम से ही केविन को प्रसिद्धि मिली. जैक ब्लैक ने इंस्टाग्राम पर केविन की मौत की जानकारी दी और श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार से हुई टक्कर
शिकागो पुलिस के मुताबिक केविन (Kevin Clark) बुधवार सुबह साइकिल से घूमने निकले थे, तभी उनकी टक्कर एक कार से हो गई. घटना में केविन घायल हुए, जिसके बाद जल्दबाजी में उन्हें एडवोकेट इलिनोइस मेसोनिक मेडिकल सेंटर ले गए. इस दौरान उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने घटना के बाद जारी बयान में कहा कि केविन क्लार्क, लोगान बुलेवार्ड सड़क पर पूर्व दिशा की ओर से अपनी साइकिल से जा रहे थे. इसी बीच वेस्ट एवेन्यू पर दक्षिण की ओर जा रहे एक कार से उनकी टक्कर हो गई.
महिला चला रही थी कार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस कार ने केविन (Kevin Clark) को टक्कर मारी, वो कार एक 20 साल की लड़की चला रही थी. ऐक्टर जैक ब्लैक ने इंस्टाग्राम पर केविन की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘खौफनाक खबर….केविन नहीं रहे. विश्वास नहीं हो रहा.’ केविन और जैक ब्लैक ने साथ में ‘स्कूल ऑफ रॉक’ में ऐक्टिंग की थी. केविन ने इसके बाद भी ड्रम बजाना जारी रखा था. हाल ही में उन्होंने बैंड ‘जेस बेस एंड द इंटेंटेंस’ के साथ भी काम किया था.
ये भी पढ़ें: जब बॉलीवुड में हुई नीना का फायदा उठाने की कोशिश! एक्ट्रेस ने ऐसे संभाली सिचुएशन
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
