
नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि उनके पसंदीदा एक्टर का बचपन दिल्ली में बीता है. सपनों की नगरी मुंबई में जाकर शोहरत पाने से पहले शाहरुख दिल्ली में ही रहे हैं. उन्होंने St. Columba’s School से अपनी पढ़ाई पूरी की है और स्कूल के दिनों में वह खेल और पढ़ाई दोनों में ही तेज थे.
मॉर्डन स्कूल का क्या है किस्सा
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की डॉक्यूमेंट्री फिल्म The Inner World Of Shah Rukh Khan में वह अपने स्कूल को विजिट करते नजर आए थे. इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में बातचीत के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बताया, ‘याद है मॉर्डन स्कूल वालों के दांत तोड़ दिए थे.’ इस किस्से को याद करते हुए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे.
मैनेजमेंट से भी की बातचीत
वीडियो में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) मैनेजमेंट के एक लड़के से बातचीत करते नजर आए और वह उससे प्रॉमिस करते हैं कि वह अपने बेटे आर्यन को लेकर जरूर आएंगे. बता दें कि फिल्मफेयर के साथ इंटरव्यू में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि स्कूल के दिनों में उनके दोस्त उन्हें मेल गाड़ी कहकर बुलाया करते थे. इसका कारण था शाहरुख का बहुत तेज दौड़ना.
पठान से वापसी करेंगे किंग खान
बात करें किंग खान के वर्क फ्रंट की तो वह बहुत जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. किंग खान की एक के बाद एक कई फिल्मों के फ्लॉप हो जाने के बाद वह बड़े पर्दे से दूर हो गए थे. बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे.
ये भी पढ़ें
अनुपमां: रुपाली गांगुली ने ‘सास’ के साथ शेयर की तस्वीर, ऐसा था फैंस का रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति निक के शरीर पर KISS के निशान की तस्वीर, कही ये बात
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
