News in Brief

नई दिल्ली: खंडाला में एक महंगी जमीन की खरीद के लिए कथित रूप से जाली कागजात बनाने से जुड़े एक मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को मुंबई स्थित बिल्डर और फिल्मों फाइनेंसर युसूफ एम लकड़ावाला (Yusuf Lakdawala) को गिरफ्तार कर लिया.

दो जून तक कस्टडी में 

ED की ओर से बताया गया कि लकड़ावाला को धन शोधन कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को दो जून तक के लिए ED की हिरासत में भेज दिया.

50 करोड़ की प्रॉपर्टी के फर्जी कागजात

पुणे जिले की मावल तहसील के अंतर्गत खंडाला में 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन के फर्जी कागजात बनाने और धोखाधड़ी के संबंध में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 2019 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर 76 वर्षीय लकड़ावाला तथा अन्य के विरुद्ध ईडी ने मामला दर्ज किया है.

कैसे सामने आया मामला

उक्त 4.4 एकड़ भूमि तत्कालीन हैदराबाद के नवाब जंग बहादुर के परिवार की बताई जाती है. पुलिस की जांच में सामने आया था कि लकड़ावाला ने कथित रूप से कुछ सरकारी अधिकारियों तथा अन्य के साथ मिलकर इस भूमि के फर्जी कागजात बनवाए जिसमें यह लिखा था कि जमीन लकड़ावाला के पिता ने 1949 में खरीदी थी और बाद में उसे उपहार में दी थी.

और भी हैं कई कारनामे 

ईडी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जांच में पता चला कि लकड़ावाला ने बहुत सी फर्जी कंपनियां बनाई हैं. एजेंसी ने कहा, ‘इन कंपनियों के बैंक खातों से ज्ञात हुआ कि यह कोई लाभ का व्यवसाय नहीं कर रही थीं फिर भी इन शेल कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया.’

इसे भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने मुंबई में लिया आलिशान अपार्टमेंट, कीमत है इतने करोड़!

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें