News in Brief

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने रविवार को एक खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके नाम पर एक मटन शॉप का नाम रखा गया है. जबकि वह खुद शाकाहारी हैं.      

खुली सोनू के नाम की मटन शॉप

 सोनू सूद (Sonu Sood) ने तेलुगु में एक समाचार वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें कहा गया है कि तेलंगाना के करीमनगर में उनके नाम पर एक मटन की दुकान का नाम रखा गया है.

दिया मजाकिया अंदाज में जवाब

ट्विटर पर इस खबर पर मजाकिया लहजे में प्रतिक्रिया देते हुए एक्टर ने लिखा, ‘मैं शाकाहारी हूं . मेरे नाम पर मटन की दुकान है? क्या मैं कुछ शाकाहारी दुकान खोलने में उनकी मदद कर सकता हूं? ‘

हाल ही में किया बड़ा काम

कोविड 19 महामारी की दूसरी लहर के बीच, एक्टर कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर और अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था कर रहे हैं. सोनू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह जून में आंध्र प्रदेश में कुछ ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करेंगे.

जून में इन राज्यों में होगी शुरुआत

उन्होंने हाल ही में ट्वीट किया था कि यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरे ऑक्सीजन संयंत्रों का पहला सेट कुरनूल सरकारी अस्पताल में और एक जिला अस्पताल, आत्माकुर, नेल्लोर, एपी में जून के महीने में स्थापित किया जाएगा. इसके बाद अन्य जरूरतमंद राज्यों में और अधिक संयंत्र स्थापित किए जाएंगे. ये समय ग्रामीण भारत का समर्थन करने का समय है.

इसे भी पढ़ें: Zareen Khan के साथ डायरेक्टर करना चाहता था किसिंग सीन की रिहर्सल, सुनाया डरावना अनुभव

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें