News in Brief

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर अपने फैंस के लिए खेसारी लाए हैं एक नया सॉन्ग ‘हम तुम्हारे हैं सनम’. इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. 

खेसारी का नया गाना

हाल ही में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ फैम म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और महज कुछ ही घंटों में गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया. गाने ने बहुत कम वक्त में 1 मिलियन व्यूज यानी 10 लाख का व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. 

फैंस को पसंद आई जोड़ी

इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में पीली शर्ट पहने नजर आ रहे हैं. उनका साथ दिया है एक्ट्रेस तोषी द्विवेदी (Toshi Dwivedi) ने जो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. तोषी और खेसारी की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 

गाना मचा रहा धूम

इस गाने को लिखा है चंदन यदुवंशी ने जबकि गाने का म्यूजिक दिया है छोटू राउत ने. गाने के वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं. इस बवाल गाने को खेसारी के साथ खाया है फेमस भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने. अंतरा और खेसारी (Antara Singh And Khesari) के गाने खूब धूम मचाते हैं.

‘लिट्टी चोखा’ से रिलीज हुआ था गाना

हाल ही में खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ (Litti Chokha) से एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने का नाम है ‘फ्रीज में जवानी’ (Freeze Me Jawani). गाना ने रिलीज के साथ ही लाख व्यूज के क्लब में अपनी जगह बना ली है. 

यह भी पढ़ें- मल्लिका का बंगला देख फटी रह जाएंगी आंखें, स्वीमिंग पूल तो है बहुत खूबसूरत

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें