
नई दिल्ली: साल 2009 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 3 ईडियट्स (3 Idiots) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही. 3 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की कहानी सुनाती इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan), आर माधवन (R Madhwan) और शरमन जोशी (Sharman Joshi) अहम किरदार निभाते नजर आए थे. फिल्म की रिलीज के सालों बाद आर माधवन (R Madhwan) के जन्मदिन पर शरमन जोशी (Sharman Joshi) ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ यादें शेयर की हैं.
आमिर ने दिया था आइडिया
शरमन (Sharman Joshi) ने बताया है कि फिल्म के जिस सीन में तीनों दोस्त बैठकर शराब पीते हुए वायरस को गालियां देते नजर आए थे, उस सीन में उन्होंने सच में शराब पी थी. फिल्म के इस सीन में रैंचो, राजू और फरहान को अपने सपनों के बारे में बातें करते हुए दिखाया गया है. शरमन जोशी (Sharman Joshi) ने बताया कि आमिर खान (Aamir Khan) ने ये आइडिया दिया था कि इस सीन के लिए तीनों को सच में शराब पीनी चाहिए.
शराब पीकर दी थीं गालियां
एक अखबार के साथ बातचीत में शरमन (Sharman Joshi) ने बताया, ‘मुझे खास तौर पर वो सीन याद है जिसमें मैं, आमिर और मैडी (R Madhwan) ने शराब पी रखी थी और बोमन ईरानी (Boman Irani) के किरदार को गालियां दे रहे थे. आमिर ने सुझाव दिया था कि हमें शराब पीकर परफॉर्म करना चाहिए. आमिर और मैंने तो वक्त पर पीना शुरू कर दिया था लेकिन कुछ काम की वजह से मैडी थोड़ा लेट आया.’
सीन करने तक चढ़ गई थी
शरमन (Sharman) ने बताया कि जब आर माधवन वहां पहुंचे तो आमिर खान (Aamir Khan) ने कहा कि उन्हें भी हमें जॉइन कर लेना चाहिए. माधवन आमतौर पर शराब पीता नहीं है लेकिन उसने हमारे लेवल पर आने के लिए साथ बैठकर कुछ ड्रिंक्स बहुत जल्दी-जल्दी पी लिए. शरमन (Sharman Joshi) ने बताया, ‘जब तक हम सीन करने के लिए तैयार हुए तब तक हमें कुछ ज्यादा ही चढ़ गई थी. लेकिन मैडी हम से भी ऊपर था.’
जब ट्रिप पर गई थी पूरी टीम
शरमन (Sharman Joshi) ने बताया, ‘उसने सीन कमाल तरीके से कर दिया. आपको बहुत कम जगह माधवन उस तरह देखने को मिलेगा क्योंकि वो पीता नहीं है. वो सीन हमारे लिए बहुत ज्यादा यादगार है. फिल्म की रिलीज के बाद राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) सर, मैं और मैडी Aruba ट्रिप पर गए थे और ये बहुत शानदार रही थी. मैडी बहुत प्यारा लड़का है. वह सभी को पसंद आता है और हम बहुत सी चीजें शेयर करते हैं.’
ये भी पढ़ें
माथे पर पट्टी बांधे निशा रावल आईं सामने, रो-रोकर बताया अपने रिश्ते का सच
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
