News in Brief

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) की लड़ाई में जब मीका सिंह (Mika Singh) की एंट्री हुई तो चीजें नाटकीय रूप लेने लग गईं. मीका सिंह (Mika Singh) ने पहले जहां KRK को जवाब देते हुए खुद को उनका बाप बताया था वहीं अब इस लड़ाई को एक लेवल और ऊपर ले जाते हुए मीका सिंह (Mika Singh) ने KRK के ऊपर गाना बनाने की तैयारी कर ली है.

जल्द रिलीज होगा KRK कुत्ता
इस गाने के लिए फैंस को टीज करते हुए मीका सिंह (Mika Singh) ने गाने की धुन भी शेयर की है. गाने का टाइटल मीका सिंह ने ‘KRK कुत्ता’ रखा है और इसकी बीट्स वाकई काफी दमदार हैं जिन पर आप शायद ही खुद को थिरकने से रोक पाएंगे. मीका ने अपने एडिटिंग रूम का वीडियो शेयर किया है जिसमें ये धुन तैयार की जा रही है.

कुत्ते की आवाज और जबरदस्त बीट्स
तोशी इस धुन को तैयार कर रहे हैं और इसमें बाकायदे कुत्ते की आवाज भी डाली गई है. मीका सिंह (Mika Singh) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हैलो दोस्तों, बीट्स और धुन तकरीबन तैयार हो गए हैं. लिरिक्स पर हम अभी काम कर रहे हैं. शुक्रिया शारी और तोशी इतनी कमाल की बीट्स बनाने के लिए.’

KRK के लिए बना रहे हैं गाना
मीका (Mika Singh) ने अपने ट्वीट में साफ तौर पर लिख दिया है कि मैं ये स्पेशल गाना कमाल राशिद खान #KRK के लिए बना रहा हूं. लेकिन ये एक कॉमर्शियल क्लब सॉन्ग है. बता दें कि ये पूरा झगड़ा फिल्म राधे की रिलीज के बाद तब शुरू हुआ था जब कमाल राशिद खान ने रिव्यू में फिल्म और सलमान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया.

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें