News in Brief

नई दिल्ली: इन दिनों देश में अधिकतर इंसान कोरोना के लिए वैक्सीन (Corona vaccine) लगवाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहा है. लेकिन वहीं कुछ ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जब लोग फेक आईडी का इस्तेमाल करके वैक्सीन ले रहे हैं. जहां बीते दिनों मीरा चोपड़ा (Actress Meera Chopra) द्वारा फर्जी आई कार्ड की मदद से वैक्सीन लेने की बात सामने आई थी, वहीं अब टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर है!’ (Bhabi Ji Ghar Par Hai!)  में ‘अनीता भाभी’ का किरदार निभाकर पहचान पाने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) पर भी यही आरोप है. 

क्या है मामला

दरअसल मीरा चोपड़ा वाले ही मामले की जांच समिति की रिपोर्ट ने एक ऐसा ही बड़ा खुलासा किया है. जिसमें सौम्या टंडन को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. इस रिपोर्ट की मानें तो इस तरह फेक तरीके से वैक्सीन लेने वाली मीरा चोपड़ा एकमात्र एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि ‘भाभी जी घर पर है!’ की अनीता भाभी (Anita Bhabhi) या ‘गोरी मैम’ के रूप में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tondon) भी इस लिस्ट में शामिल हैं. 

कैसे सामने आया मामला

इस समिति की रिपोर्ट के अनुसार सौम्या टंडन ने भी वैक्सीन लेने के लिए फेक या बोगस आईडी कार्ड का उपयोग किया है. यह दावा ठाणे महापालिका की जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद उसमें सौम्या का नाम सामने आने के बाद किया जा रहा है. बता दें कि इस रिपोर्ट के अनुसार इस तरह से अब तक 21 फर्जी आईडी जारी किए जा चुके हैं और इनमें से 15 लोगों का वैक्सीनेशन इसी फेक तरह से किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: Janhvi Kapoor का ब्राइडल शूट VIDEO बना रहा दीवाना, कभी रेखा तो कभी लगीं श्रीदेवी

क्यों किया ऐसा काम

गौरतलब है कि वैक्सीन की कमी को देखते हुए कई जगह सरकार ने कुछ समय के लिए 18 से 44 साल की उम्र के व्यक्तियों के लिए वैक्सीनेशन को स्थगित किया है. लेकिन इस समय में भी 45 साल से कम उम्र के फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े लोग या अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को वैक्सीन दी जा रही है. इसलिए कुछ लोग इस तरह के फ्रंटलाइन वर्कर की आईडी बनवाकर गलत तरीके से वैक्सीन ले रहे हैं.  

क्या होगी कार्रवाई

अब इस तरह से फेक फ्रंटलाइन वर्कर बनकर वैक्सीन लेने के मामले में जांच समिति की रिपोर्ट पर फौजदारी, धारा 420 के तहत शिकायत दर्ज करने की सिफारिश की गई है. जानकारी के अनुसार जल्द ही यह रिपोर्ट पालिका आयुक्त डॉ. बिपीन शर्मा द्वारा पेश की जाएगी. 

इसे भी पढ़ें: Sunny Leone शॉट के लिए हो रही थीं तैयार, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि चौंक कर उछल गईं

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें