
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) और डेनियल वेबर (Daniel Weber) की जोड़ी लोगों की फेवरेट है. सनी और डेनियन इस कोरोना महामारी के दौरान बड़े ही एहतियात से अपने तीनों बच्चों की परवरिश में जुटे हुए हैं. इस कोरोना काल में अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ बच्चों की देखभाल एक बड़ी चुनौती जैसा रहा है, इसलिए सनी के पति डेनियल ने एक बेहतरीन शुरुआत की है. वह लगातार सोशल मीडिया पर पॉजिटिविटी वाली कहानियां शेयर कर रहे हैं. लेकिन इस बीच उन्होंने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.
100 बार हुए एंग्जाइटी का शिकार
सोशल मीडिया पर डेनियल ने पैरेंटिंग से लेकर अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की है. लेकिन इसी बीच उन्होंने बताया कि इस महामारी के दौरान वह कम से कम 100 बार एंग्जाइटी के शिकार हो चुके हैं. वहीं टाइम्स से बात करते हुए डेनियल ने कहा, ‘कोरोना काल में सौ बार मैं एंग्जाइटी का शिकार हुआ. मेरे अपने लोग पॉजिटिव थे, बीमार थे. मैं पिछले 17 महीने से न्यूयॉर्क में रह रही अपनी फैमिली से नहीं मिल पाया. मैं भी दूसरे लोगों की तरह ही हूं. मैं भी इंसान हूं और कोई ये कहे कि इस पैनडेमिक में डरा नहीं, तो वह झूठ बोल रहा है. यह संभव ही नहीं है. क्योंकि यह पैसे के बारे में नहीं है कि आप कितने धनी हैं, यहां सर्रवाइवल का सवाल है. जिसके पास बहुत धन है, वह भी मर रहे हैं. हम सब एंग्जाइटी का शिकार हुए. हम सब खुद को, अपनों को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं.
क्यों की ये नई पहल
अपनी इस पॉजिटिवटी की पहल के बारे में डेनियल ने बताया, ‘कोरोना महामारी की सेकेंड वेव में हर जगह अफरा तफरी मची हुई थी जो बहुत बुरा था. मैं सिर्फ मदद करना चाहता था. पैसे से मदद के अलावा लोगों को उम्मीद बंधाना भी एक बहुत जरूरी काम था. उम्मीद छोड़ चुके लोगों को वापस जिंदगी की राह दिखाना एक मानवीय कदम था, जो मैं करना चाहता हूं.’
इसे भी पढ़ें: Mukesh Bhatt Birthday: जब Sunny Leone के बारे में अजीब बात कह गए थे Mukesh Bhatt, खूब हुई थी किरकिरी
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें
