News in Brief

नई दिल्ली: सिनेमा जगत में एक पुरानी धारणा है कि शादी करने और मां बनने के बाद एक्ट्रेसेज के करियर की रफ्तार पर ब्रेक सा लग जाता है. हालांकि बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ ऐसा नहीं है. करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) सालों पहले शादी के बंधन में बंध गई थीं और अभी वह 2 बच्चों की मां हैं, लेकिन बावजूद इसके उनके पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है.

करीना के पास प्रोजेक्ट्स की कतार
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म वीरे दी वेडिंग 2 (Veere Di Wedding) और हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड मूवी में काम करती नजर आएंगी. लेकिन इसके साथ ही करीना को एक और ऐसी फिल्म का ऑफर मिला है जिसका इंतजार पूरा देश कर रहा है. फिल्म का नाम है सीता.

अब तक नहीं फाइनल हुआ एक नाम
रामायण (Ramayan) की मूल कहानी से इतर ये फिल्म सिर्फ सीता के जीवन के इर्द-गिर्द घूमेगी और उनके दृष्टिकोण से पूरी कहानी को दिखाया जाएगा. इस फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से कई एक्ट्रेसेज के नाम सामने आ चुके हैं लेकिन फाइनल अनाउंसमेंट किसी को लेकर भी नहीं किया गया है. इसी लिस्ट में अब करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) का भी नाम जुड़ गया है. खबर है कि करीना को भी ये फिल्म ऑफर की गई है.

करीना कपूर ने मांगी इतनी फीस
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) को फिल्म की कहानी तो पसंद आई है लेकिन उन्होंने इसके लिए 12 करोड़ रुपये फीस की डिमांड रख दी है. खबरों की मानें तो करीना के पास कई प्रोजेक्ट पहले से होने के चलते उनके लिए इस फिल्म के लिए समय निकालना मुश्किल होगा और इतनी फीस शायद ही मेकर्स अफॉर्ड कर पाएं. ऐसे में क्या करीना का नाम फाइनल होगा या नहीं, ये कहना अभी मुश्किल है.

ये भी पढ़ें

इन बॉलीवुड सितारों के गालों पर पड़ते हैं डिंपल, क्यूटनेस पर फिदा है सारी दुनिया

मधुबाला की ‘हमशक्ल’ हैं पवित्र रिश्ता फेम ये एक्ट्रेस, जमकर वायरल होते हैं वीडियोज

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें