
Rakhi Sawat On Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हाल ही में शादी के दो महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. ऐसे में अब आलिया की प्रेग्नेंसी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. जहां तमाम सेलेब्स और फैंस आलिया-रणबीर को बधाईयां दे रहे हैं तो वहीं राखी सावंत ने एक्ट्रेस को शुभकामनाएं देते हुए खुद को आलिया भट्ट के बच्चे की मौसी बताया था. इसके बाद अब फिर से राखी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर कही ये बात
राखी सावंत का कहना है कि उनकी कोख से महीसा पैदा होगा. दरअसल हाल ही में राखी सावंत को पैपराजी ने मुंबई में स्पॉट किया. इस दौरान एक्ट्रेस से आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर रिएक्शन मांगा गया जिसका राखी ने अलग ही अंदाज में कहा, “मैं कब होऊंगी… मेरी जिंदगी में कब खुशखबरी आएगी… शादी से पहले भी आए तो कोई टेंशन नहीं है. शादी से पहले भी आ सकती हैं मेरी जिंदगी में खुशखबरी. जैसे ही खुशखबरी आएगी तो मैं दूसरे दिन शादी कर लूंगी.
राखी की कोख से पैदा होगा महीसा
राखी ने इसके आगे कहा, “हां ऐसा होता है ना आजकल. बहुत सारे लोग ऐसा करते हैं लेकिन नहीं नहीं वो गुनाह है. खुदा के खिलाफ गुनाह है. बहुत बड़ा गुनाह है. मुझे तो बस इतना पता है कि मेरी कोख से एक दिन मसीहा… नबी… ऐसा ही मैं पैदा करुंगी. जो सेवियर होंगे इस देश के लिए.. जो लोग ड्रग्स में, दारु में, व्यभिचार में, खूब खराबे में, रेप में जो लोग गुनाह करते हैं, मर्डर में फंसे हुए हैं… उनको सही रास्ता दिखाएगा. खुदा क्या ऐसा हो सकता है? मुझे आशीर्वाद दीजिए. क्यों नहीं हो सकता, क्योंकि आप लोग तो जानते हो मैं कितनी अच्छी लड़की हूं.”
आदिल के साथ अफेयर
एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर एक से बढ़कर एक मजेदार रिएक्शंस दे रहे है. बता दें कि राखी अपने इसी अंदाज के लिए मशहूर हैं और आए दिन उनके ऐसे ही फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें राखी अपने फैंस को खूब हंसाती हैं. बता दें कि राखी इन दिनों आदिल दुर्रानी के साथ अपने रिलेशन को लेकर छाई हुई हैं.
Bedroom Secret: मिलिंद सोमन ने खोले बेडरूम सीक्रेट्स, बोले- अभी भी 26 साल छोटी पत्नी से ज्यादा…
Actress Early Pregnancy: आलिया ही नहीं ये हीरोइनें भी हो गई शादी के कुछ दिनों बाद प्रेग्नेंट, एक ने तो बेबी बंप छुपाकर लिए सात फेरे

