

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Upcoming Episode: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हाल ही में नट्टू काका (Nattu Kaka) की एंट्री हो गई है. घनश्याम नायक (Ghanshyam Nayak) के निधन के बाद से ही ये किरदार नहीं दिखाया जा रहा था पर अब शो पर पड़ते असर को देखते हुए मेकर्स ने घनश्याम नायक का रिप्लेसमेंट ढूंढ निकाला और अब उनकी शो में एंट्री हो गई है. हालांकि अभी शो के कई अहम किरदार नदारद है और लगता है कि शो में एक-एक कर सभी की वापसी होने जा रही है.
एक और किरदार की होने जा रही है एंट्री
शो के नए प्रोमो में जो दिखाया गया है उससे लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में कोई और है जो आने वाला है जिसे देखकर गोकुलधाम वासी चौंकने वाले हैं. प्रोमो में दिखाय गया है कि क्लब हाउस के बाहर कोई सो रहा है जब गोकुलधाम के लोग देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं लेकिन उन्हें पता नहीं चलता कि वो कौन हैं. ऐसे में ये साफ है कि कुछ ना कुछ सरप्राइज तो है जो सभी को खूब पसंद आएगा लेकिन वो क्या है ये समय पर ही पता चल पाएगा.
इन किरदारों की वापसी का है इंतजार
सबसे पहले तो जो नाम हर किसी की जुबां पर है वो है दयाबेन का. दिशा वकानी का इस शो में बेसब्री से इंतजार कियाजा रहा है. हालांकि उनकी वापसी के चांस कम हैं ऐसे में उम्मीद है कि इस किरदार में अब कोई नया चेहरा ही दिखाई देगा. अब वो कौन होगा ये समय पर ही पता चल पाएगा. इसके अलावा मेहता साहब का किरदार निभा रहे शैलेश लोढ़ा शो छोड़ चुके हैं उनकी भी वापसी की उम्मीद हर किसी को है. वहीं खबर है कि टप्पू का रोल निभा रहे राज अनादकट भी शो छोड़ चुके हैं.
यह भी पढ़ेंः Zeba Bakhtiar: ऋषि कपूर से इश्क, जावेद जाफरी और अदनान सामी संग निकाह, जानें आज कहां हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस ‘हिना’
ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

