News in Brief

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Written Updates: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल की शादी नहीं हो पा रही है. लाख कोशिशे कर ली और न कोशिशों में 14 साल निकल गए. पर पोपटलाल (Popatlal) हार मानने वालों में से नहीं हैं. उन्हें यकीन है कि उनकी दुल्हनिया एक ना एक दिन उन्हें जरूर मिलेगी. यही वजह है कि उन्होंने तैयारी पूरी कर रखी है. शेरवानी से लेकर दुल्हन के गहने तक सब कुछ रेडी है. लेकिन ठहरिए….गहने पर गहने तो शायद चोरी हो गए हैं! जी हां…पोपटलाल ने अपनी जान से प्यारी जो चीज भिड़े को संभालने के लिए दी थी वो शायद चोरी हो गई है और हैरानी की बात ये है कि पोपटलाल को अभी इस बारे में कुछ पता ही नही. 

कहां गए पोपटलाल के गहने? 
सोढ़ी के घर पर रखे गहने अचानक से गायब हो गए. सभी को लग रहाहै कि सोढ़ी की पार्टी शार्टी वाली बोतल के थैले में गहने है जो रोशन भाभी ने अब्दुल को फेकने के लिए दिया था. लिहाजा अब डर है कि शायद गहने भी उसी थैले थे और अब वो नहीं मिल रहे हैं जिससे गोकुलधाम के हर सदस्य के रातों की नींद उड़ चुकी है. लेकिन ये क्या सोढ़ीके जिस थैले को सब ढूंढ रहे थे वो तो पोपटलाल के पास है. जी हां..दरअसल अब्दुल ने ये थैला फेंकने की बजाय पोपटलाल को दे दिया था ताकि वो रोशन भाभी से छिपाकर इसे अपने घर रख सकें और फिर इसे सोढ़ी को दे सकें. पर क्या इस थैले में गहने हैं? ये एक बड़ा सवाल है. 

पेस्ट कंट्रोल वालों ने चोरी किए गहने?

अभी तक गोलुलधामवासियों का ध्यान इस ओर नहीं गया है लेकिन ये बात सही भी हो सकी है कि गहने पेस्ट कंट्रोल वाले ही लेकर फरार हो गए हैं जिस वक्त रोशन भाभी ने सोढ़ी की पार्टी शार्टी की बोलत ढूंढ निकाली थी उस वक्त पेस्ट कंट्रोल वाले उनके घर पर ही मौजूद थे और रोशन भाभी के वापस आने पर वो हड़बड़ाहट में निकल गए थे. ऐसे में शक उन्हीं पर जाता है कि शायद उन्होंने पोपटलाल के गहने ढूंढ निकाले और फिर उन्हें ले देकर नौ दो ग्यारह हो गए. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर