

Janhvi Kapoor husband: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) और फिल्म मेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी हैं. जान्हवी इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘गुड लक जेरी’ (Good Luck Jerry) की रिलीज की तैयारियों में हैं. उनकी ये फिल्म कल यानी 29 जुलाई को डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर स्ट्रीम होगी. वहीं, फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि उनके पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपने होने वाले दामादों में क्या-क्या खूबियां चाहते हैं.
होने वाले दामाद में ये गुण चाहते हैं पापा
अपनी फिल्म ‘गुड लक जेरी’ (Good Luck Jerry) के प्रमोशन के लिए जान्हवी कपूर हाल ही में सिद्धार्थ कनन के शो में पहुंची थीं. इस दौरान जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बताया कि- ‘बस पापा की एक ही ख्वाहिश है. वो किसी चीज की परवाह नहीं करते. पापा चाहते हैं कि उनके दोनों दामाद बिल्कुल उनके जितने ही लंबे होने चाहिए.’ जान्हवी ने बताया कि उनके पिता बोनी कपूर की हाइट 6’1 है. जान्हवी ने पिता के बारे में बात करते हुए कहा- ‘हम जब छोटे थे तब पापा हमसे कह करते थे कि तुम दोनों पूरी दुनिया घूमो, जिससे शादी के बाद अपने-अपने पतियों को बता सको कि पापा ने हमें शादी से पहले दुनिया घुमाई है’.
थ्रिलर कॉमेडी है गुड लक जेरी
जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की ‘गुड लक जेरी’ (Good Luck Jerry) एक क्राइम थ्रिलर कॉमेडी मूवी है. इस फिल्म में वो एक ड्रग माफिया का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म को सिद्धार्थ सेन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में उनके अलावा नीरज सूद, साहिल मेहता, संदीप मेहता, जसवंत सिंह दलाल भी अहम भूमिका में हैं.
ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

