

Alaya F Yoga in Bikini: एक्ट्रेस अलाया एफ (Alaya F) की अभी एक ही फिल्म रिलीज हुई हैं लेकिन महज एक फिल्म से ही लोगों पर अपनी छाप छोड़ने वालीं अलाया हर किसी की फेवरेट बन चुकी हैं. सोशल मीडिया पर खूब छाई रहने वालीं अलाया अक्सर अपनी वीडियो और फोटोज से लाइमलाइट में बनी रहती हैं. वहीं अब उन्होंने ऐसी वीडियो शेयर कर दी है जिसे देखने वालों के पसीने छूट रहे हैं. मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचीं अलाया इस बार समंदर किनारे योग करती दिखी हैं वो भी बिकिनी में.
समंदर के बीचों बीच अलाया ने किया ये आसन
आज की एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर कितनी सतर्क रहती हैं ये तो हम सब जानते ही हैं. मौका मिलते ही वो वर्क आउट करना शुरु कर देती हैं. अलाया एफ भी अपने फिटनेस रूटीन को पूरी गंभीरता से लेती हैं और उसे फॉलो करना नहीं भूलतीं. जिम में पसीना बहाने से लेकर योग के जरिए मन को शांत करने तक अलाया हर काम करती हैं. लेकिन लगता है कि योग की अलाया इस कदर दीवानी हैं कि मालदीव में वेकेशन मनाने गईं एक्ट्रेस वहां भी योग को खुद से दूर नहीं कर पा रही हैं. इसलिए बिकिनी पहने समंदर किनारे चिल कर रहीं अलाया ने अचानक से योग करना शुरू किया तो लोग देखते ही रह गए. अलाया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो बिकिनी पहन योग आसन करती दिख रही हैं.
वहीं इस वीडियो में अलाया कमाल का बैलेंस दिखा रही हैं जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी की जा रही है.
ये हैं अलाया की आने वाली फिल्में
अलाया पूजा बेदी की बेटी और कबीर बेदी की नातिन हैं जो बॉलीवुड में खूब काम कर चुके हैं और अब बारी है इस तीसरी पीढ़ी की एक्टिंग में नाम कमाने की ओर बढ़ रही हैं. अलाया ने एक्टिंग सीखी है, इसके अलावा वो डांस और वर्क आउट के जरिए खुद को बॉलीवुड के लिए और भी परफेक्ट बना रही हैं. बात करें उनकी फिल्मों की तो उन्होंने जवानी जानेमन से डेब्यू किया था जिसमें वो सैफ अली खान की बेटी के रोल में दिखी थीं वहीं अब वो यू टर्न में नजर आने वाली हैं जिसमें कार्तिक आर्यन के अपोजिट उन्हें कास्ट किया गया है. ये साउथ मूवी यू टर्न की हिंदी रीमेक हैं.
ये स्टोरी आपने पढ़ी देश की सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

