News in Brief

Anjali Arora Leaked Video: इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लूजएंजर और टीवी स्टार अजंली अरोड़ा (Anjali Arora) एक एमएमएस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अंजली (Anjali Arora) ने तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है. उनकी तस्वीरें और वीडियोज आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं. हालांकि, हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल होने से अंजली खुश नहीं हैं. इतना ही नहीं अंजली इस बात से इतनी दुखी हैं कि अपने आंसू नहीं रोक पाईं. 

अंजली अरोड़ा का छलका दर्द

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक एमएमएस वीडियो लीक हुआ है. वीडियो में जो लड़की है उसे अंजली अरोड़ा बताया जा रहा है. इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल भी किया गया. हालांकि, अब अंजली अरोड़ा ने इस एमएमएस पर अपनी सफाई पेश की है. अंजली हाल ही में अंजली ने सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में कहा-  ‘वो इस वायरल वीडियो में नहीं हैं. नहीं पता लोग क्यों ऐसी बात फैला रहे हैं’. अंजली ने आगे कहा- ‘लोग मेरा फोटो और नाम लगाकर पता नहीं ये क्यों कर रहे हैं. इन्होंने ही तो मुझे बनाया है. ये सब वीडियो मेरा परिवार भी देखता है.’

 

अजंली ने फैंस से की रिक्वेस्ट 

अंजली ने आगे कहा- ‘मैं जिस वीडियो में हूं ही नहीं फिर उसे क्यों फैलाया जा रहा है. ये लोग केवल व्यूज पाने के लिए ये सब लिख रहे हैं कि ये मेरा एमएमएस है. मेरा भी परिवार है. मेरी बहन-भाई भी सब देखते हैं. अगर किसी को बदनाम भी करना हो तो ऐसे मत करो’. अंजली ने आगे कहा- ‘लॉकअप के बाद से ही ये सब फैल रहा है. मेरे माता-पिता ने इसके खिलाफ शिकायत भी  दर्ज करवाई थी. इस बारे में मुझसे उन्होंने पूछा तक नहीं. मगर फिर से ये सब शुरू हो गया. मैंने क्या बिगाड़ा है आप लोगों का. लोग इस तरह का काम करने से पहले सोचते भी नहीं हैं कि किसी के परिवार पर क्या असर पड़ेगा. ये सब झेलने के लिए मैं बिल्कुल तैयार नहीं हूं’. आपको बता दें कि अंजली कंगना रनौत के हिट शो लॉकअप में भी बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दी थीं. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर